लालची औरत की कहानी हिंदी में | Greedy Woman Moral Story in Hindi

Greedy Woman Moral Story in Hindi
Greedy Woman Moral Story in Hindi

Greedy Woman Moral Story in Hindi

Greedy woman moral story in hindi: एक बार की बात है एक गांव में श्याम नाम का मछुआरा और उसकी पत्नी रहते थे। वह बहुत गरीब थे और एक झोपड़ी में रहते थे। मछुआरा केवल अपने खाने के लायक ही मछली पकड़ पाता था और कभी कभी मछली न मिलने पर खाली हाथ ही आ जाता था।

वह सवभाव से बहुत सीधा और भला इंसान था लेकिन उसकी बीवी लालची औरत थी। जब भी श्याम मछली पकड़ने में नाक़ामयाब रहता तो वह उसको डांटती थी। एक दिन की बात है श्याम मछली पकड़ने के लिए समुंदर में गया वहाँ जाकर पुरे दिन मछली पकड़ने पर उसके हाथ कोई मछली नहीं आयी लेकिन जैसे ही शाम को वह मछली पकड़ रहा था उसके जाल में एक मछली फ़स गयी जो देखने में बड़ी थी और शार्क मछली जैसी दिख रही थी।

मछुआरा इस पर बहुत ख़ुश हुआ और सोचा आज का जुगाड़ हो गया लेकिन तभी वह मछली बोल पड़ी और बोली मै स्वर्ग से आयी एक अप्सरा हूँ  लेकिन अभी इस रूप में हूँ तुम मुझको छोड़ दो लेकिन तुमको जब भी जरुरत पड़ेगी यदि तुम मुझको पुकारोगे तो मै आ जाऊँगी। यह सुनकर श्याम ने उस मछली को छोड़ दिया और खाली हाथ ही घर की ओर चल दिया।

घर जाने पर जब उसकी बीवी ने खाली हाथ आने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। उसकी बीवी बोली तुमको स्वर्ग की अप्सरा मिली और तुम बिना कुछ माँगे चले आये जाओ और हमारे लिए एक अच्छा घर मांग कर आओ।

लालची औरत की कहानी हिंदी में

मछुआरा अपनी बीवी की बात मान कर समुन्दर में गया और मछली को पुकारा जिससे मछली तभी वहाँ आ गयी।

मछुआरा बोला मेरी बीवी हमारे लिए एक अच्छा घर चाहती है। मछली बोली ठीक है हो जायेगा घर जाओ। श्याम जैसे ही घर गया उसकी झोपडी एक अच्छे घर में बदल गयी थी।

कुछ दिनों बाद उसकी बीवी बोली यह इस घर में आँगन और छत नहीं है यदि हमारे बच्चे होंगे तो वो कहा कर खेलेंगे इसलिए तुम जाकर मछली से बड़ा घर आँगन और छत के साथ मांगना।

मछुआरा गया और मछली को पुकारा जिससे मछली तभी उसके सामने आ गयी। उसने जैसा उसकी बीवी ने बोला बता दिया मछली ने बोला ठीक है हो जायेगा। श्याम जैसे ही घर गया तो देखता है उसका घर और बड़े घर में बदल गया है जिसमे आँगन और छत भी है। मछुआरा और उसकी बीवी खुश हो गए कुछ दिनों बाद उसकी बीवी फिर श्याम से बोली मै इस हालत में इस घर में अच्छी नहीं लगती तुम मछली को बोलकर मुझे रानी बनाने को बोलो।

श्याम के मना करने पर भी वह नहीं मानी और फिर मछुआरे को वहाँ जाना पड़ा। उसने जाकर मछली को पुकारा और बोला मेरी बीवी अब रानी बनना चाहती है।

Greedy Woman Moral Story in Hindi

मछली ने बोला ठीक है। जब वह घर गया तो उसका घर एक बड़े महल में बदल रखा था उसमे बाहर पहरेदार थे और अंदर जाकर देखा तो दरबार लग रखा था जिसमे उसकी बीवी सिंहासन पर बैठी हुई थी।

वह दोनों खुश हुए। लेकिन कुछ समय बाद उसकी बीवी बोली मै स्वर्ग की रानी बनना चाहती हूँ तुम मछली के पास जाओ और मुझे स्वर्ग की रानी बनाने को बोलो। उसने जाने को मना किया लेकिन उसकी बीवी की जिद्द के कारण उसको मछली के पास जाना पड़ा।

वह मछली के पास बहुत डरता हुआ गया और अपनी बीवी की इच्छा को बता दिया मछली बोली इस जन्म में तो तुम्हारी बीवी स्वर्ग की रानी नहीं बन सकती इसके लिए उसको दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। मछली उसकी बीवी के बढ़ते लालच को जान चुकी थी।

यह सुनकर श्याम अपने घर चला गया और जाकर देखा उसका घर पहले की तरह झोपड़ी में बदल गया था। उसने अपनी बीवी से बोला तुम्हारे बढ़ते हुए लालच के कारण यह सब हुआ है।

यह भी पढ़े:

होशियार मुखिया की कहानी हिंदी में

UP Free Laptop Yojana | यूपी फ्री लैपटॉप योजना

मूछों वाली लड़की की कहानी हिंदी में | Mustache Girl Moral Story in Hindi

Best Chanakya Quotes in Hindi | चाणक्य कोट्स हिंदी में

5/5 - (13 votes)
Spread the love