Adventure Story in Hindi

Adventure Story in Hindi | सिंदबाद की साहसिक समुंद्री यात्रा

Adventure Story in Hindi
Adventure Story in Hindi

Adventure Story in Hindi

Adventure Story in Hindi: एक बार की बात है बगदाद शहर में सिंदबाद नाम का एक व्यापारी रहता था। उसको घूमने का और समुंद्री यात्राएँ करने का बहुत शौक था। इसके लिए वह नाविको के समूह में शामिल हो गया। एक बार वह नाविकों के समूह के साथ एक समुद्री यात्रा में जा रहा था रास्ते में उनका जहाज समुद्री तूफान में फस गया। जिसके कारण जहाज़ डूब गया केवल सिंदबाद इस यात्रा में जिन्दा बचा।

सिंदबाद तैरता हुआ एक टापू पर पहुंचा। वह सुनसान टापू था वहाँ सिंदबाद को एक पहाड़ की चोटी पर एक बड़ा सफेद रंग का पत्थर नजर आया। सिंदबाद ने उस गोल पत्थर के पास जाकर देखा लेकिन उसको कुछ समझ नहीं आया।

तभी सिंदबाद को आसमान में एक बहुत बड़ा पक्षी उड़ता हुआ नजर आया। वह उसी तरफ आ रहा था। तब सिंदबाद को समझ आया वह बड़ा गोल पत्थर उस पक्षी का अंडा है।

सिंदबाद वहीं कुछ देर छुपा रहा जब वह पक्षी उड़ने लगा तो सिंदबाद भी उस टापू से निकलने के लिए उस पक्षी के पैर से चिपक गया। वह पक्षी उड़ता हुआ एक द्वीप पर पहुँचा जहाँ बहुत से साँप और हीरे थे।

वह पक्षी साँप को खाने के लिए उस टापू पर उतरा था। सिंदबाद भी उस टापू पर उतर कर कुछ हिरे जवाहरात अपनी पगड़ी में छिपा लिए।

जब पक्षी उड़ने लगा तो सिंदबाद भी उसके पैर पर दोबारा चिपक गया। अबकी बार वह पक्षी उड़ता हुआ एक टापू में उतरा। उस टापू में सिंदबाद ने भी उतर कर देखा। उसको उस टापू में कुछ लोग नज़र आये।

सिंदबाद ने उनको अपने साथ जो समुंद्री हादसा हुआ उसके बारे में बताया। वह लोग भी नाविक थे। उन्होंने सिंदबाद को अपने साथ नाव पर बैठा लिया। सिंदबाद इसके बाद उन लोगों की मदद से अपने बगदाद शहर पहुँचा। सिंदबाद ने वहाँ जाकर अपनी बीवी को सारी कहानी बताई।

सिंदबाद ने अपने पगड़ी में छुपाये हीरे जवाहरात बेच दिए। जिसके कारण वह बहुत अमीर हो गया और अपनी बीवी बच्चों के साथ खुशी-खुशी रहने लगा।

Adventure Story in Hindi

FAQs

एडवेंचर स्टोरी का अर्थ क्या है?

एडवेंचर स्टोरी का अर्थ साहसिक और रोमांचक कहानी से है।

एडवेंचर स्टोरी की क्या जरूरत है?

एडवेंचर स्टोरी की जरुरत रोमांच और साहस से भरने के लिए होती है।

Read also:

Pariyon Ki Kahani Latest | नई परियों की कहानी

लालची मिठाई वाला पचतंत्र कहानी | Greedy Sweet Seller Panchatantra Story

100 Romantic Love Quotes in Hindi | हार्ट टचिंग लव कोट्स इन हिंदी

107 New Year Quotes, Wishes & Shayari in Hindi | नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ

Best 50+ Corruption Quotes in Hindi | भ्रष्टाचार पर कोट्स हिंदी में

Rate this post
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *