Pyasa Kauwa Ki Kahani Hindi Mein | प्यासा कौवा की कहानी हिंदी में

Spread the love
Pyasa Kauwa Ki Kahani Hindi Mein
Pyasa Kauwa Ki Kahani Hindi Mein

Pyasa Kauwa Ki Kahani Hindi Mein | प्यासा कौवा की कहानी हिंदी में

Pyasa Kauwa Ki Kahani Hindi Mein: दोस्तों आज हम आपको प्यासा कौवा की कहानी हिंदी में बताने वाले हैं। यह कहानी काफी समय से प्रचलित है। जिसके कारण हो सकता है आपने पहले यह कहानी अपनी दादी से बचपन में सुनी हो।

बहुत समय पहले की बात है। एक गांव में बुरी तरह से सूखा पड़ा था। जिसके कारण गांव के लोगों की फसल भी खराब हो गई थी। गांव की सभी लोग के साथ गांव में रहने वाले जानवर भी बिना पानी के परेशान थे।

एक दिन एक कौवा उड़ता हुआ उस गांव में पहुंच गया। वह बहुत प्यासा था। उसको पूरे गांव में कहीं पर भी पीने के लिए पानी नजर नहीं आया। वह एक झोपड़ी के ऊपर से उड़ रहा था की तभी उसकी नजर झोपड़ी के बाहर रखे हुए एक मटके पर पड़ी।

वह कौवा पानी की आशा में उस मटके की तरफ गया। मटके के पास जाने पर उसने देखा की मटके की तली में बहुत थोड़ा सा पानी है। जिससे कारण कौवा मटके की तली तक नहीं पहुंच पा रहा था। तभी कौवे को मटके के पास में ही रखें कुछ छोटे कंकड़ नजर आए।

कौवे ने एक तरकीब लगाई और उन कंकड़ों को एक-एक करके मटके में डालने लगा। धीरे धीरे मटके की तली का पानी ऊपर आने लगा। जब कौवे ने सारे कंकड़ मटके के अंदर डाल दिए तो मटके की तली का पानी ऊपर आ गया।

अब कौवा आसानी से मटके का पानी पी सकता था। कौवे ने मटके में से सारा पानी पी लिया और अपनी प्यास बुझाई। इसके बाद वह वहां से चला गया।

सीख: इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है की हमें मुसीबत के समय में घबराना नहीं चाहिए और अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे हम मुसीबत को हरा सकते हैं। जिस तरह कौवे ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए मटके के थोड़े से पानी को ऊपर निकाल कर पी लिया और अपनी प्यास बुझाई।

Final words: हम उम्मीद करते है की आपको ऊपर दी गयी Pyasa Kauwa Ki Kahani Hindi Mein likhi hui जरूर पसंद आयी होगी। आप इस पुरानी कहानी को बच्चों को सुना सकते है। जिससे उनको अच्छी शिक्षा मिले।

Read more post:

Funny Paheliyan in Hindi With Answer 2021| मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित

बिहार आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना ऑनलाइन 2021 | Bihar Anganwadi Labharthi Yojana Online 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2021-2022 | PMAY Gramin List 2021-22

Best New Fairy Tales Story in Hindi 2021 | Fairy Tales in Hindi

Rate this post

Leave a comment