Premchand Quotes in Hindi

45 Premchand Quotes in Hindi | मुंशी प्रेमचंद कोट्स इन हिंदी

Premchand Quotes in Hindi

Premchand Quotes in Hindi

Premchand Quotes in Hindi: प्रेमचंद हिंदी साहित्य के इतिहास में एक महान लेखक और उपन्यासकार थे। उन्होंने बहुत से उपन्यास और कहानियां हिंदी और उर्दू भाषा में लिखी। प्रेमचंद के उपन्यास गोदान, कर्मभूमि, सेवा सदन, रंगभूमि आदि बहुत प्रचलित है। आज हम आपको प्रेमचंद के द्वारा लिखे गए कुछ प्रसिद्ध कोट्स के बारे में यहां पर जानकारी देने वाले हैं।

संसार में सबसे आसान काम अपने को धोखा देना है।
सफलता में दोषों को मिटाने की विलक्षण शक्ति है।
अन्याय होने पर चुप रहना, अन्याय करने के ही समान है।
दु:खी हृदय दुखती हुई आँख है, जिसमें हवा से भी पीड़ा होती है।
बल की शिकायतें सब सुनते हैं, निर्बल की फरियाद कोई नहीं सुनता।
प्रेम एक बीज है, जो एक बार जमकर फिर बड़ी मुश्किल से उखड़ता है।
शारीरिक कष्टों का सहना उतना कठिन नहीं है, जितना कि मानसिक कष्टों का।
munshi premchand quotes in hindi
धन खोकर अगर हम अपनी आत्मा को पा सकें, तो यह कोई महंगा सौदा नहीं है।
 युवावस्था आवेशमय होती है, वह क्रोध से आग हो जाती है तो करुणा से पानी भी।
देश का उद्धार विलासियों द्वारा नहीं हो सकता। उसके लिए सच्चा त्यागी होना पड़ेगा।
क्रोध में मनुष्य अपने मन की बात कहने के बजाय दूसरों के ह्रदय को ज़्यादा दुखाता है।
मै एक मज़दूर हूँ। जिस दिन कुछ लिख न लूँ, उस दिन मुझे रोटी खाने का कोई हक नहीं।
जिस बंदे को दिन की पेट भर रोटी नहीं मिलती, उसके लिए इज्‍जत और मर्यादा सब ढोंग है।
दौलत से आदमी को जो सम्मान मिलता है, वह उसका सम्मान नहीं उसकी दौलत का सम्मान है।
जब किसान के बेटे को गोबर में से बदबू आने लग जाए तो समझ लो कि देश में अकाल पड़ने वाला है।
दूसरे के लिए कितना ही मरो, तो भी अपने नहीं होते। पानी तेल में कितना ही मिले, फिर भी अलग ही रहेगा।
औरतों को रूप की निन्दा जितनी अप्रिय लगती है, उससे कहीं अधिक अप्रिय पुरूषों को अपने पेट की निन्दा लगती है।
चापलूसी का ज़हरीला प्याला आपको तब तक नुकसान नहीं पहुंचा सकता जब तक कि आपके कान उसे अमृत समझ कर पी न जाएं।
क्रोध अत्यंत कठोर होता है। वह देखना चाहता है कि मेरा एक-एक वाक्य निशाने पर बैठा है या नहीं। वह मौन को सहन नहीं कर सकता। ऐसा कोई घातक शस्त्र नहीं है जो उसकी शस्त्रशाला में न हो, पर मौन वह मन्त्र है जिसके आगे उसकी सारी शक्ति विफल हो जाती है।
लोग कहते हैं आंदोलन, प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है ? इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित है।
जो कभी रो नही सकता वो कभी प्रेम नही कर सकता, रूदन और प्रेम दोनो एक ही स्रोत से निकलते हैं।
मासिक वेतन पूर्णमासी का चाँद है। जो एक दिन दिखाई देता है और घटते ख़त्म हो जाता है। 
Premchand Quotes in Hindi
कभी-कभी हमें उन लोगों से शिक्षा मिलती है, जिन्हें हम अभिमान वश अज्ञानी समझते हैं।
मोहब्बत रूह की ख़ुराक है, यह वह अमृत है जो मरे हुए भावों को ज़िंदा कर देती है।
सीधे का मुँह कुत्ता चाटता है।
विजयी व्यक्ति स्वभाव से बहिर्मुखी होता है। पराजय व्यक्ति को अन्तर्मुखी बनाती है।
जीवन का वास्तविक सुख, दूसरों को सुख देने में है। उनका सुख छीनने में नहीं।
संसार में गऊ बनने से काम नहीं चलता, जितना दबो, उतना ही दबाते हैं।
मन एक डरपोक शत्रु है जो हमेशा पीठ के पीछे से वार करता है।
माँ अपराध का दंड भी देती है। बहन क्षमा का रूप है। भाई न्याय करे, अन्याय करे, डांटे या प्यार करे, मान करे, अपमान करे, बहन के पास क्षमा के सिवा और कुछ नहीं है। वह केवल उसके स्नेह की भूखी है।
अन्याय होने पर चुप रहना, अन्याय करने के ही समान है।
बड़े-बड़े महान संकल्प आवेश में ही जन्म लेते हैं।
डरपोक प्राणियों में सत्य भी गूंगा हो जाता है।
बुजुर्गी की पहचान बुद्धि है उम्र नहीं।
वह प्रेम जिसका लक्ष्य मिलन है प्रेम नहीं वासना है।
हमारे यहाँ विवाह का आधार प्रेम और इच्छा पर नहीं, धर्म और कर्तव्य पर रखा गया है। इच्छा चंचल है, क्षण-क्षण में बदलती रहती है। कर्तव्य स्थायी है, उसमें कभी परिवर्तन नहीं होता।
लिखते तो वह लोग हैं, जिनके अंदर कुछ दर्द है, अनुराग है, लगन है, विचार है! जिन्होंने धन और भोग-विलास को जीवन का लक्ष्य बना लिया, वह क्या लिखेंगे ?
“धर्म खतरे में है” और “संस्कृति खतरे में है” का नारा तो दरअसल भोली-भाली जनता को बहकाने के लिए लगाया जाता है।
खुली हवा में चरित्र के भ्रष्ट होने की उससे कम संभावना है, जितना बन्द कमरे में।
खाने और सोने का नाम जीवन नहीं है, जीवन नाम है, आगे बढ़ते रहने की लगन का।
कार्यकुशल व्यक्ति की सभी जगह जरुरत पड़ती है। 
चोर केवल दंड से ही नहीं बचना चाहता, वह अपमान से भी बचना चाहता है| वह दंड से उतना नहीं डरता जितना कि अपमान से। 
आत्मसम्मान की रक्षा हमारा सबसे पहला धर्म ओर अधिकार है।
विपत्ति से बढ़कर अनुभव सिखाने वाला कोई भी विद्यालय आज तक नहीं हुआ।
आकाश में उड़ने वाले पंछी को भी अपना घर याद आता है।

Final Words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी Premchand Quotes in Hindi पसंद आयी होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते है। जिससे वह भी प्रेमचंद जैसे महान विचारक के विचारों को जानकर अपने जीवन में अपना सके।

Read also:

Best 50 Suvichar in Hindi | सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक सुविचार हिंदी में

Top 20+ Love Quotes in Hindi for Wife | लव कोट्स इन हिंदी फॉर वाइफ

Best 2 Line Positive Status in Hindi | 2 लाइन पॉजिटिव स्टेटस इन हिंदी

25+ Very Nice Line in Hindi Shayari for Life

5/5 - (15 votes)
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *