पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय

Best पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय | Pet Aur Kamar Ki Charbi Kam Karne Ke Upay

पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय
पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय

पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय | Pet Aur Kamar Ki Charbi Kam Karne Ke Upay

पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय: दोस्तों आज हम आपको इस article में Pet Aur Kamar Ki Charbi Kam Karne Ke Upay के बारे में विस्तारपूर्वक बताने वाले है। इस complete जानकारी के द्वारा आप निश्चिन्त ही अपने बढ़े हुए पेट या belly fat को कम कर पाएंगे।

बहुत से लोग आज के समय में अपने बाहर निकले हुए पेट के कारण समाज में एक हॅसी का पात्र बन जाते है। यह न केवल देखने में बुरा लगता है बल्कि व्यक्ति की सेहत के लिए भी घातक सिद्ध होता है। बहुत सारी बीमारी मोटे पेट से शुरू होती है। चर्बी वाली कमर के कारण शरीर थुलथुला हो जाता है। जिससे कोई भी एक्टिविटी करने का भी मन नहीं करता। जिसके कारण पेट की चर्बी बढ़ती ही चली जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है।

पेट और कमर की चर्बी बढ़ने के कारण

पेट और कमर की चर्बी बढ़ने के बहुत से नीचे दिए गए कारण हो सकते है। आप अपने इस बाहर निकले हुए पेट से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले इस कारण को खत्म करना होगा। तभी कोई उपाय आप पर काम करेगा। जिससे आप अपने पेट और कमर की चर्बी कम कर सकेंगे।

1. शारीरिक गतिविधि कम करने के कारण: यदि आप दिन भर एक जगह पर बैठे रहते है और शारीरिक मेहनत का काम कम करते है तो आपके पेट की चर्बी बढ़ सकती है।

2. सुबह के नाश्ते को skip करना: यदि आप रोजाना सुबह का नाश्ता किसी भी कारण से नहीं कर पाते तो आपका पेट मोटा हो सकता है।

3. ज़्यादा जंक फ़ूड खाना: यदि आप फूडी है और आपको बाहर का चटपटा खाना खाने का शौक है तो उस तेलिया खाना खाने से भी आपका पेट बाहर निकल सकता है।

4. आप यदि किसी बीमारी से पहले से ही ग्रस्त है जैसे थॉयरॉइड या शुगर आदि तो यह भी आपके मोटे पेट का कारण हो सकता है।

5. यदि आपकी family में सब मोटे है तो उन्ही जीन्स के कारण आपके भी मोटे होने के बहुत ज्यादा चांस है।

पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय

आपको अपने पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए नीचे दिए गए best उपाय करने है। जिससे आप जरूर अपने बढे हुए पेट से छुटकारा पा सकेंगे।

1. त्रिफला चूर्ण से पेट और कमर की चर्बी कम करें

आपको अपने पेट की चर्बी को कम करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण लेना है। यह चूर्ण आपको आसानी से पंसारी की दुकान में मिल जायेगा। आप पतंजलि का त्रिफला चूर्ण भी ले सकते है। त्रिफला चूर्ण में आँवला, हरड़ और बहेड़ा होता है। यह पेट की कब्ज़ को दूर करने के साथ मोटापा दूर करने का काम भी करता है।

2. शहद और निम्बू से कमर और पेट कम करने का उपाय

आप सुबह के समय खाली पेट हल्के गुनगुने 1 गिलास पानी में 1 चम्मच शहद और आधा निम्बू निचोड़कर पी सकते है। शहद और निम्बू आपके पेट और कमर की वसा को कम करके चर्बी को काटने का काम करता है। शहद में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। जिसका प्रयोग बहुत सी आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता है।

3. मेथी दाना से पेट और कमर कम करने का उपाय

मेथी दाना का आयुर्वेद में बहुत महत्त्व है। इसको वात, पित्त और कफ नाशक माना गया है। जिसके कारण यह बेल्ली फैट को कम करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। आप मेथी दाना का प्रयोग रात में भिगोकर सुबह के समय कर सकते है। आप मेथी दाने की चाय बनाकर भी ले सकते है।

4. अजवाइन से बेल्ली फैट कम करने का उपाय

आप अपने पेट की चर्बी को कम करने के लिए अजवाइन का उपाय भी अपना सकते है। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले 1 चम्मच अजवाइन को 1 गिलास पानी में डालकर रख देना है। इससे रात भर पानी में अजवाइन रहने से अजवाइन के सारे गुण पानी में आ जायेंगे। अब आपको उस पानी को छानकर और उसमें आधा निम्बू मिलाकर खाली पेट 30 दिन तक लगातार लेना है। यह उपाय आपके पेट की चर्बी को खत्म कर देगा। इसका कारण अजवाइन में मौजूद गुण है जो आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और belly fat को कम करता है।

5. लहसुन की कली का उपाय

आपको रोजाना सुबह खाली पेट एक लहसुन की कलि को छीलकर निकाल लेना है। लहसुन की गंध बहुत तेज़ होती है। इसलिए आप इसको तवे पर थोड़ा रोस्ट कर सकते है। अब आपको 1 गिलास पानी गर्म करना है जितनी गर्म आप चाय पीते है। इस पानी में आपको आधा चम्मच पिसा हुआ जीरा डालना है। इसके बाद आपको लहसुन की 1 कलि को चबा चबाकर खाना है और ऊपर से वह जीरे का पानी पीना है। यह आपके बढ़े हुए पेट को कुछ ही दिनों में कम कर देगा।

6. रोजाना खूब पानी पीना

आपको अपने पेट को कम करने के लिए भरपूर पानी का सेवन करना है। बहुत बार ऐसा होता है की काम की वजह से हम बीच बीच में पानी पीना भूल जाते है। इसलिए आपको अपने काम की जगह पर एक पानी की बोतल रख लेना है। जिससे आपको पानी पीना याद रहे। आपको दिन में 6 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

7. भरपूर नींद लेना

रात को देर तक जागने की आदत और पूरी नींद न लेना भी आपके शरीर का metabolism बिगाड़ सकती है। जिससे आप मोटापे का शिकार हो सकते है। इसलिए आपको रात को देर तक जागने से बचना चाहिए और प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद अवशय लेनी चाहिए।

8. एक्सरसाइज करना

आपको belly fat को कम करने के लिए रोजाना exercise करना चाहिए। आपको सुबह के समय daily हल्की दौड़ लगानी चाहिए। दौड़ भी बहुत अच्छी exercise होती है। यदि आप दिनभर कोई ज्यादा physical वर्क नहीं करते तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। आप इसके अलावा पुश अप, उठक बैठक और tummy twister पेट कम करने की एक्सरसाइज मशीन का भी प्रयोग कर सकते है। आप इसके साथ ही अनुलोम विलोम और कपालभाति प्राणायाम भी कर सकते है।

Final words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय पसंद आयी होगी। आप इस जानकारी को उन लोगों के साथ शेयर कर सकते है। जो अपने बढ़े हुए पेट के कारण परेशान हो और अपने belly fat को कम करना चाहते हो।

Read more post:

Pet Kam Karne Ki Exercise Machine | पेट कम करने की एक्सरसाइज मशीन

7 लेटे लेटे बाल लंबे करने का तरीका | Lete Late Baal Lambe Karne Ka Tarika

Om Jai Jagdish Hare in Hindi Aarti | ॐ जय जगदीश हरे आरती विष्णु जी की

मशरूम की खेती कैसे करे | Mushroom Ki Kheti Kaise Karen

Rate this post
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *