Golden Egg Story in Hindi 2024 | सोने का अंडा देने वाली मुर्गी और किसान की कहानी

Golden Egg Story in Hindi
Golden Egg Story in Hindi

Golden Egg Story in Hindi | सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी हिंदी में

Golden Egg Story in Hindi: दोस्तों आज हम आपको सोने का अंडा देने वाली मुर्गी और किसान की कहानी (Farmer and Golden Egg Story in Hindi) सुनाने वाले है। जिसको बच्चे और बड़े बहुत पसंद करते है।

बहुत समय पहले की बात है। एक गांव में मदन नाम का एक किसान रहता था। मदन अपने खेतों में मेहनत करके जो भी कुछ मिलता उसी से अपना गुजारा चलाता था। एक दिन मदन खेतों में काम करने के बाद अपने घर गया तो उसने देखा कि घर में खाने के लिए कुछ नहीं था। इससे वह चिंतित हो गया कि रात को खाने में क्या बनाया जाए।

तभी मदन को घर के बाहर एक मुर्गी की आवाज सुनाई दी। मदन ने सोचा यदि मैं इस मुर्गी को पकड़ लूं तो मेरे रात के खाने का इंतजाम हो जाएगा। मदन अपने घर से बाहर निकला और मुर्गी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागा। थोड़ी देर प्रयास करने के बाद मदन ने उस मुर्गी को पकड़ लिया।

मदन उस मुर्गी को लेकर अपने घर आ गया और उस मुर्गी को मारने के लिए जैसे ही उसने चाकू उठाया तभी वह मुर्गी बोल उठी की मुझे मत मारो मैं तुम्हारी मदद करूंगी। मदन मुर्गी को बोलता देखकर आश्चर्यचकित हो गया। उसने कहा यह मुर्गी तो बोलती है। उसने मुर्गी से कहा कि यदि मैं तुम्हें छोड़ दूं तो तुम मेरी कैसे मदद करोगी।

मुर्गी ने मदन से कहा कि यदि तुम मुझे छोड़ दो तो मैं तुम्हें रोज एक सोने का अंडा दूंगी। मदन को मुर्गी की बात का विश्वास नहीं हुआ उसने मुर्गी से कहा कि तुम जरूर बचने के लिए झूठ बोल रही हो।

इस पर मुर्गी ने कहा कि यदि कल सुबह मैंने तुम्हें सोने का अंडा नहीं दिया तो तुम मुझे मार कर खा सकते हो। मदन को भी मुर्गी की बात सही लगी और उसने 1 दिन इंतजार करने का सोचा। मदन ने मुर्गी को पिंजरे में बंद कर दिया। इसके बाद मदन बिना खाना खाए ही सो गया।

अगले दिन सुबह उठ कर मदन ने सबसे पहले मुर्गी को देखा कि उसने कहे अनुसार सोने का अंडा दिया भी है या नहीं। जब मदन ने मुर्गी को देखा तो मुर्गी ने पिंजरे में एक सोने का अंडा दिया था। मदन सोने का अंडा देखकर बहुत खुश हुआ।

वह सोने का अंडा लेकर शहर चला गया और उसके लिए उचित ग्राहक ढूंढने लगा। कुछ समय बाद उसको सोने का खरीददार मिल गया और मदन ने सोने का अंडा उचित मूल्य में बेच दिया और अपने घर आ गया।

अब मुर्गी रोज मदन को सोने का अंडा देती थी। जिसको मदन रोज शहर ले जाकर अच्छे दामों पर बेच देता था। इससे मदन कुछ ही समय में बहुत अमीर हो गया। लेकिन अमीर होने के साथ-साथ मदन और ज्यादा लालची भी हो गया। मदन अब सबसे अमीर व्यक्ति बनना चाहता था।

मदन ने एक दिन सुबह उठकर मुर्गी के पास गया तो मुर्गी ने एक सोने का अंडा दिया था। मदन ने सोने का अंडा उठाकर कहा कि एक ही सोने का अंडा इस तरह रोज-रोज एक सोने के अंडे का इंतजार करते करते मैं कब सबसे अमीर व्यक्ति बन पाऊंगा इसलिए उसने सोचा कि मैं इस मुर्गी को मार कर सभी सोने के अंडे एक साथ निकाल लेता हूं।

जिससे मुझे एक एक सोने के अंडे के लिए रोज इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मदन ने मुर्गी को पकड़ा और उसको मार दिया लेकिन मुर्गी में से उसको एक भी सोने का अंडा नहीं मिला। यह देखकर मदन बहुत दुखी हुआ और कहने लगा कि मैंने अपने लालच के कारण मुर्गी और रोजाना मिलने वाले सोने के अंडे को खो दिया।

Moral of the Story: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें कभी भी लालच नहीं करना चाहिए। इस कहानी में मदन ने लालच किया तो उसको रोजाना मिलने वाले सोने के अंडे से भी हाथ धोना पड़ा।

Final words:

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गई जानकारी Golden Egg Story in Hindi, Farmer and Golden Egg Story in Hindi पसंद आई होगी। आप इस कहानी को ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर सकते है। जिससे लोगों को इस कहानी से कुछ सिखने को मिले।

Read also:

Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral | शेर और चूहे की कहानी हिंदी में

30 Best Hindi Kahani | हिंदी कहानी बच्चों के लिए

28 Funny Paheliyan in Hindi With Answer | मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित

25 Best Bedtime Stories in Hindi for Kids | सबसे अच्छी बेडटाइम स्टोरीज़ हिंदी में बच्चों के लिए

4.9/5 - (28 votes)
Spread the love

2 thoughts on “Golden Egg Story in Hindi 2024 | सोने का अंडा देने वाली मुर्गी और किसान की कहानी”

Leave a comment