Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral | शेर और चूहे की कहानी हिंदी में

Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral
Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral

Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral | शेर और चूहे की कहानी हिंदी में

Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral: एक समय की बात है एक जंगल में एक शेर राज करता था। एक दिन वह दोपहर के समय एक शिकार को खाने के बाद एक पेड़ के नीचे सो रहा था। तभी वहां पर एक चूहा आया। जब चूहे ने शेर को सोते हुए देखा तो उसको मस्ती सूझी और वह शेर के ऊपर चढ़कर कूदने लगा। जिससे चूहे को बहुत मजा आ रहा था।

चूहे की इस हरकत से शेर जग गया और वह गुस्से में दहाड़ कर उठा। उसने अपने एक पंजे से चूहे को पकड़ लिया। चूहे को पता लग चुका था कि उसकी वजह से शेर की नींद टूट चुकी है और वह बहुत गुस्से में हैं। इसलिए चूहे ने अपने प्राणों की रक्षा के लिए शेर से भीख मांगी और कहां की मुझे छोड़ दो। जब भी आपको जरूरत होगी तो मेरे से जो होगा मैं आपकी मदद करूंगा।

शेर चूहे की यह बात सुनकर हंसने लगा और कहां की तुम छोटे से चूहे मेरी क्या मदद करोगे। शेर ने कहा कि मैंने अभी शिकार खाया है। जिससे मेरा पेट भरा हुआ है इसलिए मैं तुम्हें जीवनदान देता हूं। यह कहकर शेर ने चूहे को छोड़ दिया। चूहा भी शेर को धन्यवाद कहकर वहां से चला गया।

कुछ दिनों के बाद शेर जब जंगल में घूम रहा था तो कुछ शिकारी शेर का शिकार करने के लिए जंगल में आए। उन्होंने शेर को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। शेर शिकारियों के द्वारा बिछाए गए जाल में फस गया। शिकारी शेर को जाल में फंसा देखकर उसको ले जाने के लिए गांव में पिंजरे वाली गाड़ी लेने के लिए गए।

शेर जाल में फंसे हुए बहुत जोर जोर से दहाड़ने लगा। शेर की दहाड़ उसी चूहे ने और जंगल की दूसरे जानवरों ने भी सुनी। चूहे ने जंगल के दूसरे जानवरों से शेर की मदद करने के लिए चलने को कहा। जब वह शेर के पास पहुंचे तो शेर को जाल में फंसा हुआ देखा।

उस जाल से शेर को केवल चूहा ही मुक्त करा सकता था। चूहे ने उस जाल के ऊपर चढ़कर अपने तेज़ दांतो से जाल को जल्दी से काटना शुरू कर दिया। कुछ समय में उसने जाल को काट दिया। जिससे शेर जाल से मुक्त हो गया। जाल से मुक्त होने के बाद शेर ने चूहे को धन्यवाद किया।

इस पर चूहे ने शेर को कहा कि मैंने आपको उस दिन कहा था कि जब भी आपको मदद की जरूरत पड़ेगी। मैं आपकी जो हो सकेगा मदद करूंगा। लेकिन आपने मेरी बात को मजाक में लिया था। शेर को चूहे की वह बात याद आई और वह अपने कहे पर शर्मिंदा हुआ।

इसके बाद शेर ने चूहे से कहा कि आज के बाद तुम मेरे दोस्त हो। तुमको जब भी किसी सहायता की जरूरत हो तो तुम मुझको कह सकते हो। उसके बाद चूहा ठीक है कहकर वहां से जाने लगा तो शेर ने कहा कि क्या तुम आज मेरी पीठ पर नहीं कूदना चाहोगे।

चूहे ने जब शेर की यह बात सुनी तो वह खुशी से शेर की पीठ पर चढ़कर कूदने लगा। वह शेर की पीठ पर कूद ही रहा था की शिकारी शेर को लेने के लिए जंगल में पिंजरे वाली गाड़ी के साथ पहुंच गए। जब वह शेर के पास पहुंचे तो उन्होंने शेर को जाल से मुक्त पाया। जिससे वह बहुत डर गए। इसके बाद शेर ने दहाड़ कर शिकारियों को वहां से भगा दिया।

Moral of the Story: इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें किसी को भी कम नहीं आंकना चाहिए। क्या पता कब किस वक्त में कौन हमारे काम आ जाये। जिस तरह शेर ने चूहे को छोटा समझ कर उसका मजाक उड़ाया लेकिन बाद में उसी छोटे चूहे ने शेर की जान बचाई।

Lion and Mouse Story PDF

हमने आपकी सुविधा के लिए Lion and Mouse Story PDF को यहां पर आपके लिए उपलब्ध करवाया है। इस PDF को आप अपनी सुविधा अनुसार download करके भी पढ़ सकते हैं। इस PDF में शेर और चूहे की कहानी Hindi और English दोनों भाषाओं में दी गई है।

Final Words:

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा ऊपर दी कहानी Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral, Lion and Rat Story in Hindi, Lion and Mouse Story for Kids पसंद आई होगी। आप इस कहानी को बच्चों को सुना सकते है। जिससे उनको यह कहानी सुनकर मज़ा आएगा और एक अच्छी सीख भी मिलेगी।

Read also:

Rabbit And Tortoise Story in Hindi | ख़रगोश और कछुए की कहानी हिंदी में

25 Best Bedtime Stories in Hindi for Kids | सबसे अच्छी बेडटाइम स्टोरीज़ हिंदी में बच्चों के लिए

28 Funny Paheliyan in Hindi With Answer | मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित

Best पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय | Pet Aur Kamar Ki Charbi Kam Karne Ke Upay

4.7/5 - (89 votes)
Spread the love

4 thoughts on “Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral | शेर और चूहे की कहानी हिंदी में”

  1. Pingback: Raman

Leave a comment