Ganesh Ji Ki Kahani | गणेश जी की छोटी सी कहानी

Ganesh Ji Ki Kahani
Ganesh Ji Ki Kahani

Ganesh Ji Ki Kahani

Ganesh Ji Ki Kahani:एक बार की बात है एक गांव में एक औरत अपनी लड़की के साथ झोपड़ी में रहती थी। एक दिन पास के गांव में गणेश जी का मेला लगा। गांव के सभी बच्चे उस मेले में जाने लगे। यह देखकर वह लड़की भी अपनी मां से बोली मुझे भी उस मेले में जाना है। बेटी की जिद को देखते हुए मां ने बेटी को उस मेले में जाने की अनुमति दे दी।

मां ने उस लड़की को मेले में जाने से पहले दो लड्डू और एक बोतल में पानी दिया। मां ने कहा कि इसमें से एक लड्डू और थोड़ा पानी गणेश जी को दे देना और एक लड्डू और बाकि पानी तुम पी लेना। वह अपनी मां को ठीक है कह कर मेले में चल पड़ी।

मेले में जाकर लड़की मेला देखने लगी इसके बाद शाम हो गई। सभी लोग मेले से घर की तरफ जाने लगे। तभी लड़की को अपनी माँ की बात याद आयी। वह लड़की गणेश की मूर्ति के सामने बैठ गई और उसने कहा कि गणेश जी आप एक लड्डू खा लो और पानी पी लो। इसके बाद मै अपने घर चली जाउंगी।

बहुत देर हो गयी लेकिन गणेश भगवान नहीं आये तो वह लड़की भी वही बैठी रही। गणेश भगवान ने सोचा जब तक मैं यह लड्डू और पानी नहीं पियूंगा तब तक यह अपने घर पर नहीं जाएगी और पहले से ही बहुत देर हो चुकी है इसलिए गणेश भगवान एक लड़के का रूप बनाकर उस लड़की के सामने आ गए।

उन्होंने लड़की से एक लड्डू लेकर खा लिया और पानी पी लिया। इसके बाद गणेश भगवान उस लड़की से बोले की तुमको क्या चाहिए माँगो। लड़की मन ही मन सोच रही थी कि अब इनसे बड़ा घर मांगू की धन मांगू या अच्छे कपड़े मांगू। वह यह सोच ही रही थी की गणेश भगवान को उसके मन की इच्छा का पता चल गया।

उन्होंने उस लड़की को कहा कि तुम अपने घर जाओ तुमने जो सोचा है वह पूरा हो जायेगा। इसके बाद वह लड़की अपने घर चली गई। उसने घर जाकर देखा तो उसने जो भी सोचा था वह सब पूरा हो गया। उसे एक बड़ा घर, धन और कपडे सब मिल गए। लड़की ने अपनी माँ को सारी बात बताई। उन्होंने गणेश भगवान की पूजा की और भोग लगाया। इस तरह गणेश भगवान अपने सभी भक्तों की इच्छा को पूरी करते हैं बोलो गणेश भगवान की जय हो।

Ganesh Ji Ki Kahani

Read also:

Ahilya Ki Hindi Kahani | गौतम ऋषि और अहिल्या की कहानी

Chidiya Aur Kauwa Ki Kahani | चिड़ियाँ और कौवा की कहानी

Dost Ki Madad Moral Story in Hindi | दोस्त की मदद कहानी

Ekta Mein Bal Story in Hindi with Moral | एकता में बल कहानी

4.7/5 - (15 votes)
Spread the love

1 thought on “Ganesh Ji Ki Kahani | गणेश जी की छोटी सी कहानी”

Leave a comment