Rapunzel Story in Hindi

Rapunzel Story in Hindi | रॅपन्ज़ेल की कहानी हिंदी में 2024

Rapunzel Story in Hindi
Rapunzel Story in Hindi

Rapunzel Story in Hindi | रॅपन्ज़ेल की कहानी हिंदी में

Rapunzel Story in Hindi: दोस्तों आज हम आपको इस लेख में बहुत ही प्रसिद्ध रॅपन्ज़ेल की कहानी सुनाने वाले है। यह कहानी बच्चों को बहुत पसंद आती है। जिसके कारण यह बच्चों की favorite कहानी है।

बहुत समय पहले की बात एक कसबे में पति पत्नी रहते थे। उनके कोई संतान नहीं थी। पति पत्नी संतान के रूप में एक बेटी चाहते थे। कुछ समय बाद पत्नी गर्भवती हुई। गर्भावस्था में औरत को गोभी खाने का मन हुआ। लेकिन गोभी कही नहीं मिल रही थी। जिसके कारण वह बीमार रहने लगी। उनके घर से कुछ दुरी पर एक चुड़ैल का घर था।

उस चुड़ैल के बगीचे में गोभी लगी हुई थी। सभी चुड़ैल से डरते थे लेकिन वह आदमी अपनी गर्भवती पत्नी को गोभी खिलाने के लिए चुड़ैल के बगीचे में घुस गया। वह एक गोभी तोड़कर अपनी बीबी के लिए घर लेकर गया। गोभी खाकर उसकी पत्नी की तबियत में कुछ सुधार हुआ।

जिसके बाद वह अगले दिन फिर चुड़ैल के बगीचे में घुस कर गोभी तोड़ने लगा। लेकिन चुड़ैल ने उस आदमी को उसके बगीचे से गोभी को तोड़ते हुए देख लिया। जिसके बाद उसने डायन को अपनी गर्भवती पत्नी के बारे में बताया। तब डायन ने उस आदमी से एक सौदा किया और उस आदमी से कहा कि तुम मेरे बगीचे से जितने चाहो उतने गोभी तोड़कर लेकर जा सकते हो।

लेकिन जैसे ही तुम्हारा बच्चा हुआ। मैं उसको तुम दोनों से ले लूंगी। आदमी अपनी बीवी के तबियत की खातिर चुड़ैल की बात पर सहमत हो गया। कुछ समय बाद उस आदमी की बीवी ने एक बेटी को जन्म दिया और शर्त के मुताबिक चुड़ैल उस लड़की को लेकर अपने घर आ गई। डायन उस लड़की को पालने लगी। डायन ने उस लड़की का नाम Rapunzel रखा।

कुछ सालों के बाद रॅपन्ज़ेल बड़ी हो गयी। वह एक बहुत ही सुंदर लड़की थी। जिसके बहुत लम्बे और सुनहरे बाल थे। रॅपन्ज़ेल को चुड़ैल ने बाहर की दुनिया से बचा कर रखा था। वह और रॅपन्ज़ेल एक टावर नुमा घर में रहते थे। जिसमें कोई भी चढ़ने के लिए सीढ़ी नहीं थी। रॅपन्ज़ेल की मधुर आवाज़ थी उसको गाना बहुत पसंद था।

डायन अपने टावर वाले घर से बाहर जाने और अंदर आने के लिए रॅपन्ज़ेल के लंबे सुनहरे बालों का प्रयोग करती थी। वह बालों पर लटककर अंदर आती और बाहर जाती थी। एक दिन चुड़ैल बाहर गयी हुई थी और रॅपन्ज़ेल गाना गा रही थी। तभी उधर से  एक राजकुमार गुजर रहा था।

उसने Rapunzel की मीठी आवाज़ सुनी तो वह मंत्र मुग्ध हो गया। वह उस लड़की से मिलना चाहता था जो वह गाना गा रही थी। लेकिन उसे टावर में चढ़ने का कोई भी रास्ता नहीं दिखाई दिया। कुछ समय बाद उसने चुड़ैल को वहाँ देखा। उस चुड़ैल ने टावर के नीचे खड़े होकर अपनी रॅपन्ज़ेल को अपने बाल नीचे गिराने की आवाज लगाई।

Rapunzel ने जब अपने लम्बे सुनहरे बाल  टावर से नीचे गिराए तो डायन बालों पर चढ़ कर अंदर चली गयी। अगले दिन राजकुमार भी चुड़ैल के जाने के बाद टावर के निचे खड़ा होकर डायन की आवाज़ में रॅपन्ज़ेल को अपने बाल नीचे गिराने की आवाज़ लगाई।

जब रॅपन्ज़ेल ने अपने बाल निचे गिराए तो राजकुमार बालों पर चढ़कर टावर के अंदर चला गया। जब रॅपन्ज़ेल ने राजकुमार को देखा तो पहले वह डर गयी लेकिन राजकुमार ने उसे अपने बारे में बताया। जिससे उन दोनों में दोस्ती हो गयी। इस तरह रॅपन्ज़ेल और राजकुमार चुड़ैल के जाने के बाद मिलने लगे।

धीरे-धीरे राजकुमार और रॅपन्ज़ेल में प्यार हो गया। राजकुमार ने रॅपन्ज़ेल से शादी करने की इच्छा जताई। जिसको Rapunzel ने स्वीकार कर लिया। रॅपन्ज़ेल उस टावर से बाहर निकलना चाहती थी।  इसके लिए राजकुमार रोज़ एक कपड़े का टुकड़ा टावर में लेकर आता था।

जिसको रॅपन्ज़ेल एक दूसरे से जोड़ने लगी। एक दिन जब चुड़ैल Rapunzel के बालों से टावर के ऊपर चढ़ रही थी तो गलती से रॅपन्ज़ेल के मुंह से यह बात निकल गई कि तुम तो राजकुमार से भी धीरे चढ़ती हो। जिससे डायन को शक हुआ की उसके जाने के बाद कोई आता है।

गुस्से में उसने रपनजल को बहुत बुरा भला कहा और उसके लंबे सुंदर बालों को काट दिया और एक रेगिस्तान में छोड़ दिया।  अगले दिन राजकुमार ने टावर में चढ़ने के लिए रॅपन्ज़ेल को आवाज लगाई। लेकिन डायन उस समय टावर में मौजूद थी।

उसने रॅपन्ज़ेल के बालों को नीचे फेंक दिया। राजकुमार बालों से टावर पर चढ़ने लगा। जब वह ऊपर गया तो उसने डायन को वहाँ देखा। डायन ने राजकुमार को ऊपर से धक्का दिया। राजकुमार जिससे नीचे जमीन पर गिर गया और उसकी आंखों में झाड़ी लग गई। जिससे राजकुमार की आँखों की रौशनी चली गयी। उसको अब कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

राजकुमार जंगल में भटकता भटकता उसी रेगिस्तान में पहुँच गया। जहाँ रॅपन्ज़ेल थी। उसने वहाँ Rapunzel का गाना सुना। राजकुमार ने रॅपन्ज़ेल को आवाज़ दी और वह वहाँ पर आ गयी। जिससे उन दोनों की मुलाकात हुई। राजकुमार रॅपन्ज़ेल की बाहों में सो गया।

रॅपन्ज़ेल की आंखों में आँसू आ रहे थे। वह आँसू जैसे ही राजकुमार की आँखो में गिरे तो राजकुमार की आँखे ठीक हो गयी और उसको दिखाई देने लगा। इसके बाद राजकुमार रॅपन्ज़ेल को लेकर अपने राज्य में चला गया।

जहां सभी ने उनका स्वागत किया और राजकुमार और रॅपन्ज़ेल ने एक दूसरे से शादी कर ली फिर दोनों खुशी-खुशी रहने लगे।

Final words:

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी Princess Rapunzel Story in Hindi lyrics पसंद आई होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। जिससे उन्हें भी इस रोचक कहानी को पढ़ने का मौका मिल सके।

Read also:

Hanuman ji Ki Kahani in Hindi | हनुमान जी की कहानी

Raja Harishchandra Story in Hindi | राजा हरिश्चंद्र के जीवन की कहानी

Eklavya Story in Hindi | एकलव्य के जीवन की पूरी कहानी

Jesus Christ Story in Hindi| यीशु मसीह के जन्म और जीवन की सच्ची कहानी

5/5 - (14 votes)
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *