Pari ki kahani hindi mein likhi hui

Pari Ki Kahani Hindi Mein Likhi Hui | परी की कहानी हिंदी में

Pari Ki Kahani Hindi Mein Likhi Hui
Pari Ki Kahani Hindi Mein Likhi Hui

Pari Ki Kahani Hindi Mein Likhi Hui | परी की कहानी हिंदी में

Pari Ki Kahani Hindi Mein Likhi Hui: बहुत समय पहले की बात है परी लोक में एक परी का जन्म हुआ। जन्म के कुछ दिनों के बाद ही नन्ही परी को एक चुड़ैल ने चुरा लिया। वह परी को लेकर एक जंगल में गयी और एक ऊंचे टावर के घर में उसके साथ रहने लगी। वह उस नन्ही परी का अच्छे से ख़याल रखती थी। कुछ सालों के बाद नन्ही परी बड़ी और बहुत सूंदर हो गयी थी। वह चुड़ैल को ही अपनी माँ मानती थी।

चुड़ैल ने परी को उस टावर से बाहर जाने के लिए रोक लगा रखी थी। उसने परी को यह झूठी बात कह रखी थी की इस टावर से बाहर के लोग बहुत बुरे है। चुड़ैल ने टावर से आने जाने के रास्ते भी बंद कर रखे थे। परी के बाल बहुत ही लम्बे और मजबुत थे। चुड़ैल को जब भी बाहर जाना होता तो परी अपने बाल टावर से नीचे फेंक देती थी। चुड़ैल बाल के सहारे ही टावर से नीचे और ऊपर चढ़ती थी। परी को गाने का भी बहुत शौक था। जब भी चुड़ैल बाहर जाती तो खाली समय में परी गाना गाती थी।

एक दिन एक राजकुमार टावर के पास से अपने घोड़े पर गुजर रहा था। उसने परी का गाना सुना और वह वही रुक गया। वह टावर के पास पहुँचा। वह गाना गाने वाली लड़की के पास पहुँचना चाहता था। लेकिन टावर के ऊपर जाने का उसे कोई रास्ता नज़र नहीं आया। कुछ समय बाद वह थककर एक पेड़ के नीचे सो गया। जब वह उठा तो उसने देखा की एक चुड़ैल टावर के नीचे खड़ी है। उसने परी से अपने बाल नीचे गिराने को कहा। जब परी ने अपने बाल नीचे गिराए तो वह चुड़ैल उस टावर के ऊपर चढ़ गयी। परी ने इसके बाद फिर से अपने बाल ऊपर कर लिए।

अब राजकुमार समझ चूका था की टावर के ऊपर किस तरह चढ़ा जाये। वह वहाँ से चला गया और अगले दिन आया जब परी गाना गा रही थी। राजकुमार ने चुड़ैल की आवाज़ निकालकर परी को अपने बाल नीचे फेंकने को कहा। परी ने अपने बाल टावर से नीचे फेंके। राजकुमार उन्हीं बाल के सहारे टावर से ऊपर चढ़ गया। जब राजकुमार ऊपर चढ़ा तो उसने देखा की वहाँ बहुत सूंदर लड़की थी।

उसको देखते ही राजकुमार उस पर मंत्रमुग्ध हो गया। राजकुमार को देखकर परी घबरा गयी और पूछा तुम कौन हो। राजकुमार ने परी को अपना परिचय दिया और परी से शादी करने की इच्छा जताई। परी ने राजकुमार को कहा की तुम बाहर की दुनिया से आये हो इसलिए तुम बुरे हो। तब राजकुमार ने परी को समझाया बाहर की दुनिया के लोग बुरे नहीं है। तुम इस टावर से बाहर नहीं निकली इसलिए तुम्हे सच्चाई का पता नहीं है।

परी को भी राजकुमार की बात सही लगी क्योकि वह कभी उस टावर से बाहर ही नहीं गयी थी। परी ने शादी के लिए सोचकर बताने के लिए कहा। इसके बाद राजकुमार परी के बाल के सहारे टावर से बाहर आ गया। राजकुमार को टावर से निकलते हुए चुड़ैल ने देख लिया।

इसके बाद चुड़ैल टावर के अंदर गयी और उसने परी पर बहुत गुस्सा किया की मेरे जाने के बाद तुम लड़के से मिलती हो। चुड़ैल ने परी के लम्बे बाल काट दिए और अपनी शक्ति से परी को जंगल के पास के रेगिस्तान में पहुंचा दिया। अगले दिन राजकुमार जब परी से मिलने दोबारा पहुंचा तो उसने परी को अपने बाल निचे फेंकने को कहा। उस समय टावर में चुड़ैल थी। चुड़ैल ने परी के कटे हुए बाल नीचे फेंक दिए।

बाल के सहारे राजकुमार टावर पर चढ़ गया। वहाँ उसको चुड़ैल नज़र आयी। चुड़ैल ने राजकुमार पर ग़ुस्सा किया की वह उसकी लड़की से मिलने आता है। उसने राजकुमार को टावर से नीचे फेंक दिया। जिससे राजकुमार के आँखों की रौशनी चली गयी। वह इसके बाद जंगल से भटकता हुआ रेगिस्तान में पहुंच गया। वहाँ उसने परी के गाने की आवाज़ सुनी। वह उसी तरफ़ गया तो वहाँ उसको परी मिल गयी।

राजकुमार ने परी को सारी बात बताई। जिससे परी की आँखों में आँसू आ गए। राजकुमार ने अपना सिर परी की गोद में रख कर लेट गया। जैसे ही परी की आँखों के आँसू राजकुमार की आँखों में पड़े तो उसकी आंखे पहले की ही तरह ठीक हो गयी।

इसके बाद राजकुमार परी को लेकर अपने महल में आया और दोनों ने शादी कर ली और खुशी खुशी रहने लगे।

Final Words:

दोस्तों हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर बताई गयी Pari Ki Kahani Hindi Mein Likhi Hui जरूर पसंद आयी होगी। आप इस कहानी को बच्चों को सुना सकते है और दूसरों के साथ शेयर कर सकते है।

Read more:

Cinderella Ki Kahani Hindi Me | Cinderella Story in Hindi Written

Best Hindi Mein Kahani | सबसे अच्छी हिंदी में कहानी

Bacho Ki Kahani in Hindi | बच्चों की कहानी नई हिंदी में

Best Story in Hindi for Class 1 | स्टोरी इन हिंदी फॉर क्लास 1

4.8/5 - (22 votes)
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *