चूहे की शादी | Kids Story in Hindi
एक बार की बात है एक जंगल में एक घमंडी चूहा रहता था। उस चूहे की शादी करने की इच्छा हुई लेकिन वह किसी सामान्य चुहिया से नहीं बल्कि दुनिया के शक्तिशाली व्यक्ति की लड़की से शादी करना चाहता था। इसलिए वह किसी शक्तिशाली व्यक्ति को खोजने लगा।
उसको रास्ते में जाते हुए आसमान में चमकता हुआ सूरज दिखाई दिया। उसने सोचा दुनिया में सूर्य से ज्यादा शक्तिशाली कौन होगा। इसलिए वह सूर्य देव से प्रार्थना करने लगा की मुझे आपकी बेटी से शादी करनी है क्योंकि आप दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति है।
सूर्य देव ने मन ही मन सोचा की यह चूहा मेरी बेटी से शादी करेगा। सूर्य देव ने एक तरक़ीब सोची और चूहे से कहा की मै दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नहीं हूँ क्योंकि बादल आकर मुझको ढक लेता है।
वह मुझसे शक्तिशाली है। चूहा बादल के पास गया। बादल भी चूहे की बात सुनकर बोला मुझसे शक्तिशाली हवा है। जो आकर मुझे उड़ा ले जाती है। चूहा फिर हवा के पास गया। हवा चूहे से बोला मुझसे शक्तिशाली पहाड़ है जो मेरा रास्ता रोक लेता है।
यह भी पढ़े: New Fairy Tales Story in Hindi 2021
यह सुनकर चूहा पहाड़ के पास गया और उसकी लड़की से अपनी शादी करने की इच्छा जताई । पहाड़ भी चूहे की पूरी बात सुनकर बोला मुझसे शक्तिशाली तो मेरे जड़ों में रहने वाला वह चूहा है। जो मेरी जड़ो की पत्थर में छेद करके अपना घर बनाकर बैठा है।
इसके बाद चूहा उस चूहे के पास गया और उसकी लड़की से अपनी शादी करने की इच्छा बताई। दूसरा चूहा अपनी बेटी चुहिया की शादी उस चूहे से कराने को राजी हो गया। इस तरह सूर्य, बादल, हवा और पहाड़ ने बड़ी चतुराई से चूहे से अपनी जान छुड़ाई और चूहे की शक्तिशाली आदमी की लड़की से शादी करने की इच्छा भी पूरी हो गयी।
Moral of the Story:
इस kids कहानी से हमें यह नैतिक शिक्षा मिलती है की हमें कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। जिस तरह चूहा घमंड के कारण किसी शक्तिशाली व्यक्ति की लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन अंत में दूसरों की सूझ बुझ से उसे सामान्य चुहिया से ही शादी करनी पड़ी।