Heer Ranjha Story in Hindi 2024 | हीर राँझा के प्रेम की सच्ची कहानी

Heer Ranjha Story in Hindi
Heer Ranjha Story in Hindi

Heer Ranjha Story in Hindi

Heer Ranjha Story in Hindi: दोस्तों आज हम आपको हीर रांझा के प्रेम की सच्ची कहानी के बारे में बताने वाले हैं। आपने अक्सर यह सुना होगा जब भी किसी की सच्ची मोहब्बत के बारे में जिक्र होता है तो उनकी तुलना हीर और रांझा से की जाती है क्योंकि हीर रांझा ने प्रेम की दुनिया में एक अपना अलग ही नाम कर दिया कर रखा है। जिसके कारण सदियों से उनके प्रेम को आज भी लोगों के द्वारा याद किया जाता है।

हीर राँझा के प्यार की सच्ची कहानी

बहुत समय पहले की बात है पाकिस्तान में चिनाब नदी के किनारे पर पंजाब का एक गांव था। उस गांव में एक लड़का रहता था। जिसका नाम रांझा था। वह अपने आठ भाइयों मैं सबसे छोटा था। रांझा को बांसुरी बजाना बहुत पसंद था। उसकी खेती में कम ही रूचि थी।

जिसके कारण वह खेती में अपने भाइयों के साथ ना जाकर बांसुरी बजाता रहता था। जिसके कारण राँझा के भाई उसको पसंद नहीं करते थे। जब तक राँझा के पिता जिन्दा थे। तब तक सब ठीक था। लेकिन जब राँझा के पिता की मृत्यु हो गयी तो रांझा के भाई उससे झगड़ा करने लगे।

इससे तंग आकर उसने अपने घर को छोड़ दिया। रांझा इसके बाद घूमता हुआ दूसरे गांव में पहुंचा। वहां पर एक काम की तलाश में घूम रहा था की उसे हीर नामक लड़की के घर पर चरवाहे का काम मिल गया।

वह हीर के परिवार के पशुओं को चलाता था जिसके बदले में उसको रहना और खाना दिया जाता था। रांझा पशुओं को चराते समय बांसुरी बजाता था। हीर को रांझा की बांसुरी को धुन बहुत पसंद थी।

राँझा ने भी जब हीर को देखा तो वह उसकी खूबसूरती का दीवाना हो गया। जब भी राँझा बाँसुरी बजाता तो हीर उसके पास पहुँच जाती थी। धीरे धीरे हीर और रांझा को एक दूसरे से प्रेम हो गया। जिसके बाद वह अक्सर एक दूसरे से चोरी छुपे मिलने लगे और उनका प्यार परवान चढ़ने लगा।

Heer Ranjha Real Love Story in Hindi

एक दिन जब हीर और रांझा चोरी छुपे मिल रहे थे तो हीर के चाचा ने उन्हें देख लिया। उसने यह बात हीर के माता-पिता को बता दी। हीर के पिता ने रांझा को काम से निकाल दिया और हीर की शादी एक दूसरी जाति के लड़के से तय कर दी।

हीर के ना चाहते हुए भी उसको अपने परिवार के दबाव के कारण उस लड़के से शादी करनी पड़ी। जब रांझा को हीर की शादी के बारे में पता लगा तो वह हीर के गम में साधु बनकर पूरे पंजाब में घूमने लगा और भिक्षा मांग कर अपना गुजारा करने लगा। एक दिन राँझा घूमता घूमता हीर के घर पर पहुंच गया।

जहां पर उसकी मुलाकात हीर से हुई। राँझा अब रोज भिक्षा मांगने के बहाने हीर के घर जाता था। एक दिन हीर पर उसकी भाभी को शक हो गया। उसने हीर को टोका जिसके बाद राँझा ने वहाँ आना बंद कर दिया। लेकिन वह अपना डेरा उसी गांव के बाहर डाल कर रहने लगा। लोग राँझा को बाबा समझकर पूजने लगे।

राँझा से जुदाई के कारण इधर हीर की तबियत बिगड़ने लगी। उसका इलाज कराया गया लेकिन उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा। जिसके बाद हीर के इलाज के लिए बाबा को बुलाया गया। जो राँझा ही था।

राँझा के आने से और केवल हीर के सिर पर हाथ फेरने से हीर धीरे धीरे ठीक होने लगी। लेकिन हीर के ससुराल वालों को पता लग गया की राँझा कोई बाबा नहीं हीर का पुराना प्रेमी है।

इसके बाद रांझा को पीट कर गांव से बाहर निकाल दिया गया और राजा के सेनिको के हवाले कर दिया गया। जब राँझा को राजा के सामने हाज़िर किया गया तो उसने हीर से अपनी सच्ची मोहब्बत की कहानी सुनाई। राजा ने राँझा से अपने सच्चे प्रेम को साबित करने को कहा।

जिसके बाद राँझा ने अपना हाथ जलती हुई आग में डाल दिया। इससे राजा को हीर के सच्चे प्रेम का अंदाजा लग गया। राजा ने हीर और राँझा की शादी कराने का हुक्म सुनाया।

हीर के ससुराल वालो को भी राजा की बात माननी पड़ी। लेकिन यह बात हीर के चाचा को हजम नहीं हुई। हीर के चाचा ने जिस दिन हीर और राँझा की शादी थी। उस दिन हीर के खाने में जहर मिला दिया। जिससे हीर की मौत हो गयी।

जब राँझा को यह बात पता लगी तो वह बहुत दुखी हुआ। उसने सोचा जब हीर ही जिन्दा नहीं बची तो मै जिन्दा रह कर क्या करूँगा। इसलिए राँझा ने भी वह जहर वाला खाना खा लिया। जिससे राँझा की भी मौत हो गयी।

इस तरह सच्चा प्यार करने वाले दो लोगों को इस दुनिया ने मिलने नहीं दिया। लेकिन वह मरकर एक दूसरे के हो गए।

Final words:

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी Heer Ranjha Real Love Story in Hindi पसंद आई होगी। आप इस कहानी को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। जिससे वह भी हीर राँझा के अटूट प्रेम की कहानी के बारे में जान सके।

Read also:

70+ Best Tongue Twisters in Hindi | जीभ को मरोड़ने वाले टंग ट्विस्टर

Greedy Dog Story in Hindi Written with Moral | लालची कुत्ते की कहानी हिंदी में लिखी हुई

100 Birthday Wishes For Brother in Hindi | भाई के लिए जन्मदिन की शुभ कामनाएँ सन्देश

Flowers Name in Hindi and English with Pictures | 100 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

Mahatma Gandhi Story in Hindi | महात्मा गाँधी के जीवन की सम्पूर्ण कहानी

5/5 - (21 votes)
Spread the love

Leave a comment