Greedy Dog Story in Hindi Written

Greedy Dog Story in Hindi Written with Moral | लालची कुत्ते की कहानी हिंदी में लिखी हुई

Greedy Dog Story in Hindi Written with Moral
Greedy Dog Story in Hindi Written with Moral

Greedy Dog Story in Hindi Written with Moral | लालची कुत्ते की कहानी हिंदी में लिखी हुई

Greedy Dog Story in Hindi Written with Moral: दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में लालची कुत्ते की कहानी मोरल के साथ बताने वाले है। यह बहुत ही मजेदार कहानी होने के साथ हमें सीख भी देती है।

एक बार की बात है एक गाँव में एक कुत्ता रहता था। वह बहुत लालची था। वह हमेशा खाने की तलाश में इधर उधर घूमता रहता है। उसकी भूख कभी कम नहीं होती थी। एक दिन वह ऐसे ही खाने की तलाश में घूम रहा था। उस लालची कुत्ते को एक जगह पर एक हड्डी का टुकड़ा पड़ा मिला।

जिस पर थोड़ा मांस भी लगा हुआ था। जब कुत्ते ने उस हड्डी के टुकड़े को देखा तो वह बहुत खुश हुआ। उस कुत्ते को ज़्यादातर बासी रोटी खाने को ही मिलती थी। लेकिन आज उसे बहुत दिन के बाद हड्डी का टुकड़ा मिला था। उसने वह हड्डी का टुकड़ा किसी एकांत जगह पर लेजाकर खाने की सोची।

वह एकांत जगह की तलाश करते करते नदी के किनारे पहुंच गया। नदी के किनारे पहुंच कर उसने नदी में देखा तो उसको अपनी परछाई दिखाई दी। उस कुत्ते ने सोचा नदी में कोई दूसरा कुत्ता हड्डी का टुकड़ा मुँह में लिये हुए है। लालची कुत्ते ने मन ही मन सोचा आज बहुत अच्छा दिन है।

यदि मै इस कुत्ते का हड्डी का टुकड़ा भी ले लूँ तो मेरे पास 2 हड्डी के टुकड़े हो जायेंगे। जिसको मै बहुत मज़े से खाऊंगा। उसने दूसरे कुत्ते के मुँह का टुकड़ा भी उससे छीनने के लिए उस पर भोंका। जैसे ही वह भोंका तो उसके मुँह का हड्डी का टुकड़ा भी पानी में गिर गया।

इसके बाद उसने अपने हड्डी के टुकड़े को पानी में बचाने की सोची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और हड्डी का टुकड़ा नदी में बह चूका था। अब कुत्ते को समझ आ चूका था की पानी में उसने जो दूसरा कुत्ता देखा था वह उसकी खुद की परछाई थी। इसके बाद वह लालची कुत्ता निराश और भूखा ही गांव की तरफ लौट गया।

Greedy Dog Story in Hindi Written with Moral

Moral of the story:

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की हमें लालच नहीं करना चाहिए। लालच का परिणाम हमेशा ही बुरा होता है। कहानी में कुत्ते ने अपने लालच की वजह से अपना हड्डी का टुकड़ा भी खो दिया और उसे भूखा ही रहना पड़ा।

Read also:

100 Birthday Wishes For Brother in Hindi | भाई के लिए जन्मदिन की शुभ कामनाएँ सन्देश

Flowers Name in Hindi and English with Pictures | 100 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

Mahatma Gandhi Story in Hindi | महात्मा गाँधी के जीवन की सम्पूर्ण कहानी

Swami Vivekananda Story in Hindi | स्वामी विवेकानंद के जीवन की कहानी

Monkey And Crocodile Story in Hindi Written with Moral | बंदर और मगरमच्छ की कहानी

2.8/5 - (19 votes)
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *