Kiwi Fruit Benefits in Hindi

किवी फ्रूट के फ़ायदे नहीं जाने तो कुछ नहीं जाना | Kiwi Fruit Benefits in Hindi

Kiwi Fruit Benefits in Hindi
Kiwi Fruit Benefits in Hindi

Table of Contents

Kiwi Fruit Benefits in Hindi

Kiwi Fruit Benefits in Hindi: किवी फल के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे और इसका स्वाद भी आप सब ने चखा होगा। किवी फल का भूरे रंग का रोयेदार छिलका होता है। अंदर से इसका गूदा हल्के हरे रंग का होता है। इसके छोटे छोटे काले रंग के बीज होते है। इसका छिलका उतार कर इसको खाया जाता है। किवी में बहुत प्रकार के विटामिन, मिनरल और फाइबर पाए जाते है जो इसको बहुत से रोगों से लड़ने में आपकी मदद करता है। आज हम कीवी के सभी गुणों के बारे में चर्चा करेंगे।

किवी है विटामिन मिनरल का खजाना | Kiwi is a treasure of vitamin mineral:

किवी में बहुत प्रकार के मिनरल और विटामिन होते है जो प्रति 100 ग्राम में इस प्रकार है।

कार्बोहायड्रेट – 14.66 ग्राम

प्रोटीन – 1.14 ग्राम

विटामिन C – 92.7 मिलीग्राम

विटामिन E – 1.46 मिलीग्राम

विटामिन K – 40.3 मिलीग्राम

कैल्शियम – 34 मिलीग्राम

मैग्नीशियम – 17 मिलीग्राम

फ़ास्फ़ोरस – 34 मिलीग्राम

पोटासियम – 312 मिलीग्राम

1. किवी के फ़ायदे वज़न कम करने के लिए | Benefits of kiwi to lose weight in Hindi:

जब आप किवी फ़ल को खाते है तो इससे आपको बहुत ऊर्जा मिलती है क्योंकि इसमें ऊर्जा की मात्रा ज़्यादा होती है। इसके प्रयोग से आपको अपना पेट भरा भरा सा लगेगा जिससे आपकी खाने की इच्छा नहीं होगी। यदि आप इसका रोज़ाना प्रयोग करते है तो इस प्रकार यह आपका बढ़ा हुआ वज़न को कम करने में बहुत सहायता करेगा।

2. किवी के फ़ायदे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए | Benefits of Kiwi to strengthen the immune system in Hindi:

जैसा की हम आपको बता चुके है की कीवी में विटामिन C की मात्रा 92.7 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम में होती है जो की बहुत अच्छी है। इसके सेवन से आपको भरपूर विटामिन C मिलेगा जो की आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में आपकी बहुत सहायता करता है। जिससे आपको कोई भी छोटे रोग नहीं घेर सकते।

3. किवी के फ़ायदे डेंगू को दूर करने में | Benefits of Kiwi in eliminating dengue in Hindi:

बरसात के मौसम के बाद जैसे ही डेंगू फैलने लगता है तब आपने देखा होगा मार्किट में किवी फल बहुत मात्रा में मिलने लग जाते है और इसका मूल्य भी बहुत महंगा होता है इसका कारण इसको डेंगू की बीमारी में बहुत प्रयोग किया जाता है। इस बीमारी में किवी फल को खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह डेंगू रोग के कारण खून में जो प्लेटलेट्स कम हो गयी थी उसको यह बढ़ाएगा।

4. किवी के फ़ायदे कब्ज़ को दूर करने में | Benefits of Kiwi to relieve constipation in Hindi:

कब्ज़ का मुख्य कारण खाने में पानी और फाइबर की कमी होती है। इसके लिए यदि आप इस फल का सेवन करते है तो इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके मल को मुलायम करके कब्ज़ की समस्या को दूर करता है इसके लिए आप रोज़ाना कुछ दिनों के लिए किवी का सेवन कर सकते है।

5. किवी के फायदे आखों के लिए | Kiwi benefits for eyes Hindi:

यदि आपको ऑफिस में कंप्यूटर पर बहुत काम करना पड़ता है जिसके कारण आपकी आँखे कमज़ोर हो गयी है तो आपको अपनी आँखों में नयी ताज़गी और ऊर्जा लेन के लिए इसका सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन C और मिनरल्स आपकी आखों में एक नयी ऊर्जा डाल देंगे और आँखों से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

6. किवी के फायदे नींद की समस्या को दूर करने में | Benefits of Kiwi to overcome the problem of sleep in Hindi:

आप नींद न आने की समस्या से पीड़ित है तो आपको किवी फल का सेवन अवशय करना चाहिए। किवी में मौजूद पोषक तत्व आपकी इस समस्या को दूर करने में बहुत मदद करते है। इसके लिए आपको रोज़ाना रात को सोने से 2 घंटे पहले 2 किवी का सेवन करना चाहिए। कुछ ही दिनों के प्रयोग से आप फ़र्क अपने आप ही महसूस कर सकते है।

7. किवी के फायदे गर्भावस्था में | Benefits of Kiwi in pregnancy in Hindi:

डॉक्टर अक्सर गर्भवती महिलाओं को किवी फल के प्रयोग लिए कहते है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल गर्भपात को नहीं होने देते और गर्भ को सुरक्षित रखते है। इसके सेवन से माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की ही सुरक्षा होती है।

8. किवी के फायदे अल्सर में | Benefits of Kiwi in Ulcers in Hindi:

अल्सर के रोग में इसका प्रयोग किया जाता है। किवी में मौजूद विटामिन C अल्सर के घावों से राहत दिलाने में बहुत असरकारक होता है इसलिए अल्सर की स्थिति में इसका नियमित प्रयोग करे।

9. किवी के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करने  में | Benefits of Kiwi in lowering cholesterol in Hindi:

बहुत से लोग ग़लत खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों की समस्या से परेशान है। इन सभी समस्याओं में यदि आप किवी फल का सेवन करते है तो यह आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मदद करेगा। आपको इसके लिए नियमित रूप से किवी का सेवन करना होगा।

किवी फ्रूट के नुक्सान हिंदी में | Kiwi Fruit Side Effects in Hindi

Kiwi Fruit Side Effects in Hindi
Kiwi Fruit Side Effects in Hindi

अभी तक हमने आपको किवी फ्रूट के सभी फायदों के बारे में विस्तार से बताया लेकिन किवी फ्रूट को कुछ लोगों को खाने की सलाह नहीं दी जाती या फिर इसको अधिक मात्रा में सेवन करना भी नुक्सान दायक हो सकता है।

1. जिन लोगों को दस्त की समस्या हो तो उनको किवी फ्रूट खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जिससे इसको खाने से दस्त की समस्या और बढ़ सकती है।

2. जो लोग किसी भी स्किन की समस्या से पीड़ित है या फिर कोई एलर्जी की समस्या है तो उनको भी कीवी के सेवन की सलाह नहीं दी जाती।

3. यदि कोई व्यक्ति पहले से ही गुर्दे की समस्या से पीड़ित है तो उनको भी किवी फ्रूट का सेवन नहीं करना चाहिए अनयथा उनको समस्या बढ़ सकती है।
इसके अधिक सेवन से किडनी की पथरी की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।

Kiwi Fruit Benefits in Hindi

कीवी फल कौन सी बीमारी में काम आता है?

कीवी फल में विटामिन सी की अधिक मात्रा होने के कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है और उच्च रक्तचाप, दिल संबंधी बीमारियों और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।

1 दिन में कितना कीवी खाना चाहिए?

एक दिन में दो से चार कीवी खाना उचित होता है। इससे अधिक खाने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।

कीवी फल कब नहीं खाना चाहिए?

कीवी फल अधिक मात्रा में खाने से मुंह के छाले हो सकते हैं और यदि किसी को लेटेक्स एलर्जी होती है तो वह इसे नहीं खाना चाहिए।

कीवी फल की तासीर क्या है?

कीवी फल शीतल तासीर वाला फल होता है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर और फोलेट अम्ल मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

कीवी खाने का सही समय क्या है?

कीवी को खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है क्योंकि इससे खाने में पाचन शक्ति बढ़ती है और पोषक तत्व जल्दी से अवशोषित होते हैं।

Final Words:

हम उम्मीद करते है की हमने किवी फ्रूट से जुडी आपकी सभी Kiwi Fruit Benefits in Hindi जिज्ञासा का इस लेख के माध्यम से समाधान किया होगा। आप इस लेख के बारे में अपनी राय नीचे कमेंट में भी दे सकते है।

Read also:

Home Remedies for Loose Motion in Hindi | लूज़ मोशन को ठीक करने के घरेलु नुस्ख़े

Best Arthritis Treatment in Hindi | गठिया का इलाज हिंदी में

Pimple Treatment at Home in Hindi | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

8 BP Low Symptoms in Hindi | कम ब्लड प्रेशर के लक्षण

5/5 - (26 votes)
Spread the love