Best Arthritis Treatment in Hindi | गठिया का इलाज हिंदी में

Arthritis treatment in Hindi
Arthritis treatment in Hindi

Arthritis treatment in Hindi

Arthritis treatment in Hindi(गठिया का इलाज हिंदी में): जोड़ो का दर्द और खासकर घुटनों के दर्द की समस्या इतनी बढ़ चुकी है की एक विकराल रूप लिए जा रही है।  बूढ़े लोगों को तो यह समस्या बहुत है यहाँ तक की कम उम्र के लोगों में भी यह बहुत देखने को मिलती है। जिन लोगों की उम्र 40 के आसपास है वह भी इससे ग्रसित है। इसको दूर करने के लिए कुछ सही कदम उठाने की जरुरत है नहीं तो यह इसी प्रकार से फैलती ही जाएगी। लेकिन लोगों की जीवन शैली भी इसके लिए बहुत हद तक जिम्मेदार है जिससे उनको यह समस्या हो जाती है।

किन्ही लोगों के खानदान में यह समस्या पायी जाती है मतलब यह उनके जीन्स के कारण ऐसा होता है। जो पीढ़ी दर उनको इस रोग से पीड़ित बना रहा है लेकिन सही इलाज से इसको दूर किया जा सकता है। यह समस्या आदमियों से ज्यादा औरतों में ज्यादा पायी जाती है। जो लेडीज घरेलु काम करती है और जोड़ो के दर्द और गठिया से पीड़ित है उनकी संख्या अधिक है। इस समस्या का एक बहुत बड़ा कारण मोटापा भी है।

Causes of Arthritis in Hindi| आर्थराइटिस होने के कारण हिंदी में

मोटापे से पीड़ित लोगों का घुटना या शरीर के अन्य जोड़ उनके भारी शरीर को नहीं संभाल पाते। उनके शरीर का सारा भार घुटनों पर ही पड़ता है।  जिससे उनको घुटनों का दर्द सताता है। ऐसे लोगों को सबसे पहले और किसी भी उपचार कराने से पहले अपने वजन को कम करने पर ध्यान देना चाहिए। यदि ऐसे लोग अपना वज़न कम करने में कामयाब हो पाते है तो उनके घुटने का दर्द भी कम होने लगता है।

घुटनों में और सभी जोड़ो में कार्टिलेज नामक एक टिश्यू होता है जो एक प्रकार का कुशन का काम करता है जब तक यह टिश्यू ठीक रहता है तब तक किसी भी प्रकार की घुटनों के दर्द की समस्या नहीं आती लेकिन इस टिश्यू के नष्ट होने पर यह समस्या हो जाती है। जो खिलाडी होते है उनको भी घुटने के दर्द का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यदि आपको कभी घुटने में चोट लगी हो तो उससे भी इसमें दर्द हो सकता है।

जिन लोगों को यह समस्या होती है उनके घुटने में बहुत दर्द होता है। जब भी वह उठते या बैठते है तब यह दर्द और बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को सीढ़ियां चढ़ना या उतरना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोग तेज़ भी नहीं चल पाते। उनके घुटनों में लालिमा और सूजन भी आ जाती है। ऐसा लगता है जैसे कोई उनके घुटने में सुई सी चुभो रहा है। कभी कभी दर्द इतना ज्यादा होता है की इसके कारण से बुखार भी आ  जाता है।

Arthritis Treatment in Ayurveda in Hindi

आप बहुत से घरेलु उपायों के द्वारा अपने जोड़ो के दर्द को दूर कर सकते है। आप को खाने में कुछ भी ऐसा नहीं खाना जो घुटनों में मुश्किल पैदा करे आपको अरबी का सेवन बिलकुल बंद कर देना है। यदि आप इसके लिए हल्दी का सेवन करते है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि हल्दी आयुर्वेद के हिसाब से वात , पित्त और कफ को दूर करने वाली है।

आपको रात को सोते समय 1 गिलास गुनगुने दूध में 1 छोटा चम्मच हल्दी का डालकर अच्छे से घोलना है। इसमें स्वाद के लिए आप थोड़ा गुड़ डाल सकते है। यह प्रयोग आपको प्रतिदिन करना है। इसके कुछ दिनों के सेवन से ही आपको घुटने के दर्द में आराम मिलने लगेगा। आप अपने खाने में मछली का प्रयोग कर सकते है। मछली में मौजूद ओमेगा 3 घुटनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप सप्ताह में 2 बार इसका सेवन कर सकते है। इसमें आपको अदरक का प्रयोग भी काफी मदद करता है।

आपको अदरक की चाय का सेवन करना चाहिए इसके अलावा आप अदरक के तेल की मालिश भी कर सकते है यह भी इस दर्द में काफी लाभ करेगा। आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा। इसके लिए आप आँवले का प्रयोग कर सकते है। आप आँवले का मुरब्बा या फिर आँवले के चूर्ण का प्रतिदिन सेवन पानी के साथ कर सकते है।

Arthritis ka Gharelu Ilaj

यह चूर्ण आपके घुटने के दर्द को ठीक करने में बहुत मदद करता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूती देगा। इसके साथ साथ आप सतावर नामक आयुर्वेदिक दवाई का भी सेवन कर सकते है। यह भी आपको जोड़ो के दर्द से मुक्ति दिलाएगा। आपको रात को सोते समय कटोरी में थोड़ा सरसो का तेल लेना है।

इस तेल में आपको मेथी के दाने डालने है और थोड़ी देर गैस पर गर्म करना है। इसके बाद गैस से उतार कर थोड़ा ठंडा होने के लिए इसको छोड़ दे। जब यह हल्का हल्का सा गर्म हो तो इसको अपने घुटने पर लगाए जहाँ आपको दर्द हो रहा हो।

इसको अच्छे से अपने घुटने पर मालिश करे और कोई सूती कपडे से अपने घुटने को बांध कर सो जाये। कुछ दिनों के प्रयोग से यह ठीक होने लग जाता है। आप इसके साथ रात को सोते समय मेथी के दाने भिगो दे सुबह खाली पेट इसका सेवन करे।

आपको दिन में जरूर मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। आप जोड़ो के दर्द के लिए लहसुन का सेवन कर सकते है। लहसुन को आपको सुबह के समय खाली पेट सेवन करना है। आपको लहसुन की 2 से 3 कली को छीलकर चबा चबा कर खाना है। यह भी घुटने के दर्द को ठीक करने में बहुत कारगर है।

ऊपर बताये गए सभी नुस्ख़े घुटने के दर्द को दूर करने के लिए बहुत काम में आते है लेकिन यदि आपको किसी कारणवश कोई लाभ नहीं मिला तो आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है।

Arthritis Treatment in Hindi

Read also:

7 Constipation Home Remedies in Hindi | कब्ज का परमानेंट इलाज

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे | High BP Home Remedies in Hindi

10 Teeth Pain Relief Home Remedy in Hindi | दाँत के दर्द की दवा

8 BP Low Symptoms in Hindi | कम ब्लड प्रेशर के लक्षण

Rate this post
Spread the love