New Fairy Tales Story in Hindi

Best New Fairy Tales Story in Hindi 2024 | Fairy Tales in Hindi

New Fairy Tales Story in Hindi
New Fairy Tales Story in Hindi

Fairy Tales Story in Hindi | फेयरी टेल्स स्टोरी इन हिंदी

राजकुमार और ईमानदार लड़की

Fairy Tales Story in Hindi New: एक बार की बात है मौर्या साम्राज्य में एक राजा रहता था। उसका पुत्र राजकुमार बहुत ही बुद्धिमान था। राजा जब भी कोई मुसीबत में पड़ जाता तो वह अपने पुत्र से जरूर सलाह लेता था। उसका पुत्र हर मुसीबत को सुलझाने में अपने पिता की मदद  करता था।

एक दिन राज्य का प्रधानमंत्री राजा के पास आकर बोला वह बहुत बूढ़ा हो चूका है। वह अब अपने पद से सेवामुक्त होना चाहता है। राजा ने अपने पुत्र को यह बात बताई।

Fairy Tales Story in HIndi
Fairy Tales Story in HIndi

राजकुमार ने राज्य का अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए एक तरकीब निकाली और अगले दिन पुरे राज्य में यह घोषणा करवा दी की जो व्यक्ति अपने आप को प्रधानमंत्री बनने के लिए योग्य मानता है।

वह शाम को दरबार में उपस्थित हो जाए। पुरे राज्य में यह बात आग की तरह फ़ैल गयी। यह बात शाजिया नाम की एक लड़की को पता चली वह बहुत ईमानदार और होशियार थी। वह भी दूसरे व्यक्तियों के साथ प्रधानमंत्री बनने के लिए दरबार में उपस्थित हुई।

राजकुमार ने सबसे कहा की मैं आप सबको मकई के कुछ बीज दूंगा और खेत में कुछ जगह प्रत्येक व्यक्ति को दी जाएगी। आपको एक महीने में ये मकई के दानों को अच्छे से देखभाल करके और पानी देकर बड़ा करना है।

Fairy Tales in Hindi Story New

जिसके मकई सबसे अच्छे होंगे वह विजेता होगा और प्रधानमंत्री बनेगा। इस परीक्षा से आपकी ईमानदारी से सेवा और मेहनत भाव को देखा जाएगा जो की जनता की सेवा के लिए जरुरी है। इसके बाद सभी व्यक्ति बीज लेकर खेत में अपनी अपनी जगह पर बीज बोने लगे।

कुछ दिनों के बाद सभी के मकई उगने लगे लेकिन शाजिया के मकई नहीं उगे। इस तरह एक महीना बीत गया सभी के मकई अच्छे से उग गए लेकिन शाजिया के मकई पूरी मेहनत करने के बाद भी नहीं उगे।

राजकुमार और राजा ने सभी के मकई देखे। इसके बाद राजकुमार ने दरबार में शाजिया को विजेता घोषित किया।राजकुमार ने बताया की उनने जो बीज दिए थे वह ख़राब थे और मकई उगने के लायक नहीं थे।

शाजिया को छोड़कर सभी व्यक्तियों ने अच्छे मकई उगाने के चक्कर में बाहर से मकई के बीज लाकर खेत में प्रयोग किये। लेकिन शाजिया ने उन्हीं बीजो पर पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ मेहनत की। इस तरह शाजिया अपनी ईमानदारी के बल पर राज्य की प्रधानमंत्री बन गयी।

हम उम्मीद करते है की आपको हमारी New Fairy Tales Story in Hindi जरूर पसंद आयी होगी। आप इसके बारे में अपनी राय comment के द्वारा भी दे सकते है।

Read more:

Tenali Raman Stories in Hindi |तेनालीराम की श्रेष्ठ कहानियां

4.8/5 - (11 votes)
Spread the love

1 thought on “Best New Fairy Tales Story in Hindi 2024 | Fairy Tales in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *