
PM Gati Shakti Yojana Kya Hai in Hindi
PM Gati Shakti Yojana Kya Hai in Hindi: दोस्तों आज हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लांच की गई गति शक्ति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। हम आपको इस आर्टिकल में यह बताएंगे की गति शक्ति योजना क्या है, गति शक्ति योजना का लक्ष्य क्या है और गति शक्ति योजना से देश को क्या लाभ मिलेगा।
हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और उत्थान के लिए बहुत सी विकासशील योजनाओं को लागू किया है। उन्ही योजनाओं में से एक है गति शक्ति योजना जिसको देश के प्रधानमंत्री में 15 अगस्त 2021 के उपलक्ष में लांच किया था।
PM Gati Shakti Yojana Kya Hai | पी एम गति शक्ति योजना क्या है ?
पी एम गति शक्ति योजना को देश के मास्टर प्लान के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस योजना मे 100 लाख करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इसके बारे में विस्तार से जानकारी नरेंद्र मोदी ने launch किये जाने के बाद पहली बार 13 अक्टूबर 2021 को दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को लांच करते समय कहा की यह अगले 25 सालों के विकास की नींव है।
इस गति शक्ति योजना के द्वारा मास्टर प्लान में तेजी लाने के लिए 16 सरकारी मंत्रालयों को आपस में जोड़ा जाएगा और एक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी मदद से सभी कामों का और प्रोजेक्ट का current स्टेटस satellite और 3D की मदद से जाना जाएगा और जो काम मंद गति से चल रहे है उनमें तेजी लाई जाएगी। जिससे वह सभी काम समय पर पूरा हो सके।
इसके अंतर्गत अगले दो-तीन सालों में पूरे होने वाले जिन सरकारी project को 2024 से 2025 तक कंप्लीट होना है। उन सभी को शामिल किया गया है। बहुत बार एक मंत्रालय का दूसरे मंत्रालय के साथ संपर्क सही से ना होने के कारण बहुत से प्रोजेक्ट में सुस्ती आ जाती है। जिसके कारण बहुत से प्रोजेक्ट समय पर पुरे नहीं हो पाते।
जिससे देश को और देश के नागरिकों को प्रोजेक्ट कंप्लीट ना होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब जब सभी मंत्रालय डिजिटली आपस में एक प्लेटफार्म के अंदर आ जाएंगे और जिस को सही से मॉनिटर किया जाएगा तो सभी काम की गति तेज हो जाएगी इसलिए इस योजना का नाम गति शक्ति योजना रखा गया है।
PM Gati Shakti Yojana Benefits in Hindi | पी एम गति शक्ति योजना के लाभ
PM Gati Shakti Yojana में जो 16 मंत्रालय शामिल किए गए हैं। वह सड़क, रेलवे, उड्डयन, कृषि मंत्रालय, petroleum, gas, ऊर्जा, दूरसंचार, टैक्सटाइल आदि हैं। यह योजना खासकर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने का काम करेगी। जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में सभी बाधाएं दूर होंगी। इसके अंदर कुछ प्रोजेक्ट जो शामिल किए गए हैं वह है उड़ान, भारतमाला, सागरमाला, रेलवे लाइन का विस्तार, भारत नेट आदि।
- गति शक्ति योजना से देश में ट्रांसपोर्टेशन की सभी दिक्कतें दूर होंगी।
- देश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में आगे बढ़ेगा।
- इस योजना में देश के सभी हाईवे का विस्तार करके 2,00,000 किलोमीटर का एक नेटवर्क बिछाया जाएगा।
- इसके अंतर्गत 220 एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और वाटर एरोड्रोम बनाए जाएंगे।
- गति शक्ति योजना के अंतर्गत सभी गैस पाइपलाइन को डबल किया जाएगा जिसकी लंबाई 35000 किलोमीटर होगी।
- इससे देश को फॉरेन इन्वेस्टमेंट मिलेगा।
- देश के सभी ग्रामीण इलाकों को 4G कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।
- 202 हार्वर और फिशिंग कलस्टर बनाए जाएंगे।
- रेलवे की कार्गो हैंडल करने की क्षमता को बढ़ाकर 1600 मिलियन टन किया जाएगा।
- ट्रांसमिशन नेटवर्क की लंबाई को बढ़ाकर 454200 सर्किट किलोमीटर किया जाएगा।
- इसके अलावा रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता को बढ़ाकर 225 GW किया जाएगा।
- इसमें उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में दो नए डिफेंस कॉरिडोर बनाये जायेंगे और कुल 11 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
- देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किये जायेंगे।
Final words:
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गई जानकारी PM Gati Shakti Yojana Kya Hai in Hindi अच्छे से समझ आ गई होगी। इस योजना को आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ साझा कर सकते हैं। जिससे उनको देश की इस विकाशसील योजना के बारे में पता लग सके। गति शक्ति योजना से जुड़े हुए किसी भी सवाल के लिए आप हमने कमेंट में प्रश्न पूछ सकते हैं।
Read more post:
Kalia Yojana Online Apply 2022 Odisha | कलिआ योजना ऑनलाइन आवेदन उड़ीसा
Chappal Banane Ki Machine Price India 2022 | चप्पल बनाने की मशीन प्राइस इंडिया
Motu Patlu Ki Jodi | Motu Patlu Ki Jodi Song Lyrics Video Full Episode