60+ Best Moral Stories in Hindi for Kids 2024 | नैतिक हिंदी कहानियाँ बच्चों के लिए

Moral Stories in Hindi

Table of Contents

नैतिक कहानियाँ हिंदी में

Moral Stories in Hindi

इस लेख में हम आपको Moral stories in Hindi के बारे में बताने वाले है। इन कहानियों को आपने बचपन में अपने दादा दादी से सुना होगा। यह कहानियाँ Childrens के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक और शिक्षावर्धक है। इन नैतिक हिंदी कहानियाँ से आप बहुत सारी अच्छी बात सीखेंगे। जिनको आप अपने जीवन में प्रयोग करके सफलता पा सकते है।

यह कहानियाँ बहुत ही रोचक है। जिनको पढ़कर आपको और Kids को बहुत आनंद आएगा। इनमे कुछ New Short Moral Stories in Hindi 2024 दी गयी है। जिससे आपको नयापन का अनुभव हो। यदि आप पुरानी कहानियाँ पढ़ कर बोर हो गए है तो यहाँ पर हम आपको सबसे अच्छी नई 60+ Moral Stories in Hindi for kids दे रहे है।

1. Moral Stories in Hindi – खुनी झील

Moral Short Stories in Hindi
Moral Short Stories in Hindi

एक बार की बात है एक जंगल में एक झील थी। जो खुनी झील के नाम से प्रसिद्ध थी। शाम के बाद कोई भी उस झील में पानी पिने के लिए जाता तो वापस नहीं आता था। एक दिन चुन्नू हिरण उस जंगल में रहने के लिए आया।

उसकी मुलाकात जंगल में जग्गू बन्दर से हुई। जग्गू बन्दर ने चुन्नू हिरण को जंगल के बारे में सब बताया लेकिन उस झील के बारे में बताना भूल गया। जग्गू बन्दर ने दूसरे दिन चुन्नू हिरण को जंगल के सभी जानवरों से मिलाया।

जंगल में चुन्नू हिरण का सबसे अच्छा दोस्त एक चीकू खरगोश बन गया। चुन्नू हिरण को जब ही प्यास लगती थी तो वह उस झील में पानी पिने जाता था। वह शाम को भी उसमें पानी पिने जाता था।

एक शाम को वह उस झील में पानी पिने गया तो उसने उसमें बड़ी तेज़ी से अपनी और आता हुआ एक मगरमच्छ देख लिया। जिसे देखकर वह बड़ी तेज़ी से जंगल की तरफ भागने लगा। रास्ते में उसको जग्गू बन्दर मिल गया।

जग्गू ने चुन्नू हिरण से इतनी तेज़ भागने का कारण पूछा। चुन्नू हिरण ने उसको सारी बात बताई। जग्गू बन्दर ने कहा की मै तुमको बताना भूल गया था की वह एक खुनी झील है। जिसमे जो भी शाम के बाद जाता है वह वापिस नहीं आता।

तेनालीराम की श्रेष्ठ हिंदी कहानियां | Tenali Raman Stories in Hindi

लेकिन उस झील में मगरमच्छ क्या कर रहा है। उसे तो हमनें कभी नहीं देखा। इसका मतलब वह मगरमच्छ ही सभी जानवरों को खाता है जो भी शाम के बाद उस झील में पानी पिने जाता है।

अगले दिन जग्गू बन्दर जंगल के सभी जानवरों को ले जाकर उस झील में गया। मगरमच्छ सभी जानवरों को आता देखकर छुप गया। लेकिन मगरमच्छ की पीठ अभी भी पानी से ऊपर दिखाई दे रही थी।

सभी जानवरों ने कहा की यह पानी के बाहर जो चीज़ दिखाई दे रही है वह मगरमच्छ है। यह सुनकर मगरमच्छ कुछ नहीं बोला। चीकू खरगोश ने दिमाग लगाया और बोला नहीं यह तो पत्थर है। लेकिन हम तभी मानेंगे जब यह खुद बताएंगा।

यह सुनकर मगरमच्छ बोला की मै एक पत्थर हूँ। इससे सभी जानवरों को पता लग गया की यह एक मगरमच्छ है। चीकू खरगोश ने मगरमच्छ को कहा की तुम इतना भी नहीं जानते की पत्थर बोला नहीं करते। इसके बाद सभी जानवरों ने मिलकर उस मगरमच्छ को उस झील से भगा दिया और खुशी खुशी रहने लगे।

Moral of the Story

सीख: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की यदि हम किसी भी मुसीबत का सामना बिना घबराये मिलकर करते है तो उससे छुटकारा पा सकते है।

2. Moral Stories in Hindi – डरपोक पत्थर

new moral stories in hindi
new moral stories in hindi

बहुत पहले की बात है एक शिल्पकार मूर्ति बनाने के लिए जंगल में पत्थर ढूंढने गया। वहाँ उसको एक बहुत ही अच्छा पत्थर मिल गया। जिसको देखकर वह बहुत खुश हुआ और कहा यह मूर्ति बनाने के लिए बहुत ही सही है।

जब वह आ रहा था तो उसको एक और पत्थर मिला उसने उस पत्थर को भी अपने साथ ले लिया। घर जाकर उसने पत्थर को उठा कर अपने औजारों से उस पर कारीगरी करनी शुरू कर दिया।

औजारों की चोट जब पत्थर पर हुई तो वह पत्थर बोलने लगा की मुझको छोड़ दो इससे मुझे बहुत दर्द हो रहा है। अगर तुम मुझ पर चोट करोगे तो मै बिखर कर अलग हो जाऊंगा। तुम किसी और पत्थर पर मूर्ति बना लो।

पत्थर की बात सुनकर शिल्पकार को दया आ गयी। उसने पत्थर को छोड़ दिया और दूसरे पत्थर को लेकर मूर्ति बनाने लगा। वह पत्थर कुछ नहीं बोला। कुछ समय में शिल्पकार ने उस पत्थर से बहुत अच्छी भगवान की मूर्ति बना दी।

गांव के लोग मूर्ति बनने के बाद उसको लेने आये। उनने सोचा की हमें नारियल फोड़ने के लिए एक और पत्थर की जरुरत होगी। उन्होंने वहाँ रखे पहले पत्थर को भी अपने साथ ले लिया। मूर्ति को ले जाकर उन्होंने मंदिर में सजा दिया और उसके सामने उसी पत्थर को रख दिया।

अद्भुत कपड़ा | Tenali rama story hindi

अब जब भी कोई व्यक्ति मंदिर में दर्शन करने आता तो मूर्ति को फूलों से पूजा करता, दूध से स्नान कराता और उस पत्थर पर नारियल फोड़ता था। जब लोग उस पत्थर पर नारियल फोड़ते तो बहुत परेशान होता।

उसको दर्द होता और वह चिल्लाता लेकिन कोई उसकी सुनने वाला नहीं था । उस पत्थर ने मूर्ति बने पत्थर से बात करी और कहा की तुम तो बड़े मजे से हो लोग तो तुम्हारी पूजा करते है। तुमको दूध से स्नान कराते है और लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाते है।

लेकिन मेरी तो किस्मत ही ख़राब है मुझ पर लोग नारियल फोड़ कर जाते है। इस पर मूर्ति बने पत्थर ने कहा की जब शिल्पकार तुम पर कारीगरी कर रहा था यदि तुम उस समय उसको नहीं रोकते तो आज मेरी जगह तुम होते।

लेकिन तुमने आसान रास्ता चुना इसलिए अभी तुम दुःख उठा रहे हो। उस पत्थर को मूर्ति बने पत्थर की बात समझ आ गयी थी। उसने कहा की अब से मै भी कोई शिकायत नहीं करूँगा। इसके बाद लोग आकर उस पर नारियल फोड़ते।

नारियल टूटने से उस पर भी नारियल का पानी गिरता और अब लोग मूर्ति को प्रसाद का भोग लगाकर उस पत्थर पर रखने लगे।

Moral of the Story

सीख: हमें कभी भी कठिन परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए।

3. Moral Stories in Hindi – खजाने की खोज

Moral Stories in Hindi
Moral Stories in Hindi

एक गांव में एक रामलाल नाम का एक किसान अपनी पत्नी और चार लड़को के साथ रहता था। रामलाल खेतों में मेहनत करके अपने परिवार का पेट पालता था। लेकिन उसके चारो लड़के आलसी थे।

जो गांव में वैसे ही इधर उधर घूमते रहते थे। एक दिन रामलाल ने अपनी पत्नी से कहा की अभी तो मै खेतों में काम कर रहा हूँ। लेकिन मेरे बाद इन लड़को का क्या होगा। इन्होने तो कभी मेहनत भी नहीं करी। ये तो कभी खेत में भी नहीं गए।

रामलाल की पत्नी ने कहा की धीरे धीरे ये भी काम करने लगेंगे। समय बीतता गया और रामलाल के लड़के कोई काम नहीं करते थे। एक बार रामलाल बहुत बीमार पड़ गया। वह काफी दिनों तक बीमार ही रहा।

उसने अपनी पत्नी को कहा की वह चारों लड़को को बुला कर लाये। उसकी पत्नी चारों लड़को को बुलाकर लायी। रामलाल ने कहा लगता है की अब मै ज्यादा दिनों तक जिन्दा नहीं रहूँगा। रामलाल को चिंता थी की उसके जाने के बाद उसके बेटों का क्या होगा।

सबसे कीमती वस्तु | Short stories of tenali in hindi with moral

इसलिए उसने कहा बेटों मैने अपने जीवन में जो भी कुछ कमाया है वह खजाना अपने खेतों के निचे दबा रखा है। मेरे बाद तुम उसमे से खजाना निकालकर आपस में बाँट लेना। यह बात सुनकर चारों लड़के खुश हो गए।

कुछ समय बाद रामलाल की मृत्यु हो गयी। रामलाल की मृत्यु के कुछ दिनों बाद उसके लड़के खेत में दबा खजाना निकालने गए। उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक सारा खेत खोद दिया। लेकिन उनको कोई भी खजाना नज़र नहीं आया।

लड़के घर आकर अपनी माँ से बोले माँ पिताजी ने हमसे झूठ बोला था। उस खेत में हमें कोई खजाना नहीं मिला। उसकी माँ ने बताया की तुम्हारे पिताजी ने जीवन में यही घर और खेत ही कमाया है। लेकिन अब तुमने खेत खोद ही दिया है तो उसमे बीज बो दो।

इसके बाद लड़को ने बीज बोये और माँ के कहेनुसार उसमे पानी देते गए। कुछ समय बाद फसल पक कर तैयार हो गयी। जिसको बेचकर लड़कों को अच्छा मुनाफा हुआ। जिसे लेकर वह अपनी माँ के पास पहुंचे। माँ ने कहा की तुम्हारी मेहनत ही असली खजाना है यही तुम्हारे पिताजी तुमको समझाना चाहते थे।

Moral of the Story

सीख: हमें आलस्य को त्यागकर मेहनत करना चाहिए। मेहनत ही इंसान की असली दौलत है।

4. Moral Stories in Hindi – मेहनत का फल

Moral Stories in Hindi
Moral Stories in Hindi

एक गांव में दो मित्र नकुल और सोहन रहते थे। नकुल बहुत धार्मिक था और भगवान को बहुत मानता था। जबकि सोहन बहुत मेहनती थी। एक बार दोनों ने मिलकर एक बीघा जमीन खरीदी। जिससे वह बहुत फ़सल ऊगा कर अपना घर बनाना चाहते थे।

सोहन तो खेत में बहुत मेहनत करता लेकिन नकुल कुछ काम नहीं करता बल्कि मंदिर में जाकर भगवान से अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करता था। इसी तरह समय बीतता गया। कुछ समय बाद खेत की फसल पक कर तैयार हो गयी।

जिसको दोनों ने बाजार ले जाकर बेच दिया और उनको अच्छा पैसा मिला। घर आकर सोहन ने नकुल को कहा की इस धन का ज्यादा हिस्सा मुझे मिलेगा क्योंकि मैंने खेत में ज्यादा मेहनत की है।

यह बात सुनकर नकुल बोला नहीं धन का तुमसे ज्यादा हिस्सा मुझे मिलना चाहिए क्योकि मैंने भगवान से इसकी प्रार्थना की तभी हमको अच्छी फ़सल हुई। भगवान के बिना कुछ संभव नहीं है। जब वह दोनों इस बात को आपस में नहीं सुलझा सके तो धन के बॅटवारे के लिए दोनों गांव के मुखिया के पास पहुंचे।

मुखिया ने दोनों की सारी बात सुनकर उन दोनों को एक – एक बोरा चावल का दिया जिसमें कंकड़ मिले हुए थे। मुखिया ने कहा की कल सुबह तक तुम दोनों को इसमें से चावल और कंकड़ अलग करके लाने है तब में निर्णय करूँगा की इस धन का ज्यादा हिस्सा किसको मिलना चाहिए।

गुलाब | Tenali raman short stories hindi language

दोनों चावल की बोरी लेकर अपने घर चले गए। सोहन ने रात भर  जागकर चावल और कंकड़ को अलग किया। लेकिन नकुल चावल की बोरी को लेकर मंदिर में गया और भगवान से चावल में से कंकड़ अलग करने की प्रार्थना की।

अगले दिन सुबह सोहन जितने चावल और कंकड़ अलग कर सका उसको ले जाकर मुखिया के पास गया। जिसे देखकर मुखिया खुश हुआ। नकुल वैसी की वैसी बोरी को ले जाकर मुखिया के पास गया।

मुखिया ने नकुल को कहा की दिखाओ तुमने कितने चावल साफ़ किये है। नकुल ने कहा की मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है की सारे चावल साफ़ हो गए होंगे। जब बोरी को खोला गया तो चावल और कंकड़ वैसे के वैसे ही थे।

जमींदार ने नकुल को कहा की भगवान भी तभी सहायता करते है जब तुम मेहनत करते हो। जमींदार ने धन का ज्यादा हिस्सा सोहन को दिया। इसके बाद नकुल भी सोहन की तरह खेत में मेहनत करने लगा और अबकी बार उनकी फ़सल पहले से भी अच्छी हुई।

Moral of the Story:

सीख: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की हमें कभी भी भगवान के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। हमें सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।

5. Moral Stories in Hindi – सच्चे साथी

Moral stories in Hindi for class 3
Moral stories in Hindi for class 3

एक बार की बात है राधा नाम की एक लड़की अपने पिता के साथ रहती थी। उसकी माँ बचपन में ही गुजर गयी थी। वह अपने घर का काम करती फिर कॉलेज जाती थी। कॉलेज जाते समय वह रोज़ रास्ते में एक जगह पक्षियों को दाना डालती थी।

उसके घर में भी 2 पक्षी थे उनको भी वह रोज़ दाना डालती थी। एक दिन उसको पक्षियों को दाना डालते जमींदार के बेटे ने देख लिया। उसने अपने पिता से जाकर राधा से शादी करने की इच्छा जताई।

जमींदार ने राधा के पिता से बात करके अपने बेटे की शादी राधा से करा दी। राधा अपने साथ घर के पिंजरे के 2 पक्षी भी लेकर ससुराल आ गयी। वह उन पक्षियों को रोज़ दाना डालती थी। राधा की सास को यह बिलकुल भी पसंद नहीं था।

वह उन पक्षियों को परेशान करती थी। वह उनका दाना पानी जमीन में फेंक देती थी। एक दिन राधा की सास ने पक्षियों का पिंजरा ही जमीन पर फेंक दिया। उसे यह करते हुए राधा ने देख लिया।

धरती पर स्वर्ग | Tenali raman and krishnadevaraya story

राधा ने मना किया तो उसकी सास ने राधा को ही डॉट दिया। इन सब बातों से राधा परेशान रहने लगी। एक दिन राधा के पति ने परेशानी का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। उसके पति ने राधा को पक्षियों की भलाई के लिए उनको पार्क में छोड़ने की सलाह दी। अपने पति के कहने पर राधा ने उन दोनों पक्षियों को बाकि के पक्षियों के साथ पार्क में ही छोड़ दिया।

वह उनको कभी कभी दाना देने पार्क में जाती थी। अब सभी पार्क के पक्षी राधा के अच्छे मित्र बन गए थे। पक्षी अब राधा के घर पर भी आने लगे। राधा की सास को जब यह पता लगा तो वह गुस्सा हुई। वह राधा को उसके मायके छोड़ने के लिए उसको साथ लेकर गयी।

रास्ते में कुछ चोरों ने राधा की सास के गहने चुराने की कोशिश की। तभी राधा के पक्षियों ने आकर चोरों पर हमला किया। जिससे चोर भाग गए। इसके बाद राधा और उसकी सास घर ही लौट आये।

Best Story in Hindi for Class 1 | स्टोरी इन हिंदी फॉर क्लास 1

अब राधा की सास की सोच पक्षियों के प्रति बदल चुकी थी। उसने राधा से कहा की अब हम दोनों चिड़ियाँ को दाना देने चला करेंगे और पहले के दो पक्षियों को घर वापिस लेकर आएंगे। यह बात सुनकर राधा बहुत खुश हुई।

Moral of the Story

सीख: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की हमें जानवरों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

6. Moral Stories in Hindi – घर आये मेहमान

Moral stories in Hindi
Moral stories in Hindi

राहुल अपनी पत्नी सीमा और अपनी माँ के साथ रहता था। गर्मियों की छुट्टी में राहुल की बुआ, फूफा अपने लड़के सोनू के साथ उनके घर रहने आये। घर आते ही फूफा जी राहुल से बोले की यहाँ तो बहुत गर्मी है।

घर में कोई AC नहीं है क्या? राहुल की माँ ने बोला भाईसाहब अभी कुछ दिन पहले ही राहुल ने अपने कमरे में AC लगवाया है। यह सुनते ही फूफा जी अपने बेटे से बोले की सारा सामान राहुल के कमरे में ले गए। राहुल और उसकी पत्नी सीमा चुप रहे क्योंकि उनने सोचा की कुछ दिनों की तो बात है।

इस तरह बुआ, फूफा जी को राहुल के घर रहते 1 महीना हो गया। राहुल ने अपनी माँ से पूछा की बुआ जी कब जाने वाली है। हम कब तक ऐसे ही हॉल में सोकर अपना गुजारा करेंगे। राहुल की माँ बोली बेटा रिश्तेदारी का मामला है। हम कुछ कह भी तो नहीं सकते। राहुल की पत्नी सीमा बोली वह सब तो ठीक है लेकिन उनका छोटा लड़का सोनू सारा दिन घर में उधम करता रहता है।

कल तो उसने हमारा नया सोफा बुरी तरह फाड़ डाला। राहुल इस बात पर बहुत गुस्सा हुआ की नया सोफ़ा फाड़ दिया। वह अपनी पत्नी से बोला तुम सोनू को ऐसा करने से रोकती क्यों नहीं। सीमा बोली जब से बुआ, फूफा जी आये है। कुछ कुछ खाने की डिमांड करते है। जिससे मेरा और माँ जी का सारा दिन तो रसोई में ही बीत जाता है।

पानी का कटोरा | tenali raman short stories hindi

राहुल ने कहा की मै अभी जाकर फूफा जी से पूछता हूँ की वह आखिर कब जायेंगे। राहुल ने बातों बातों में फूफा जी से कहा की 1 महीना हो गया है। आपके जॉब की छुट्टियाँ तो खत्म हो गयी होंगी न।

फूफा जी बोले राहुल मैंने जॉब तो कब की छोड़ दी। अब तो मै बिज़नेस करता हूँ और अब मै इस शहर में भी कुछ बिज़नेस खोलने की सोच रहा हूँ। पहले इस शहर को अच्छे से समझ लूँ जिसमे 2-3 महीने तो लग ही जायेंगे।

यह सुनकर राहुल समझ गया की फूफा जी अभी जाने वाले नहीं है । उसने यह बात अपनी पत्नी और माँ को बताई। सीमा बोली जब घी सीधी ऊँगली से नहीं निकलता तो ऊँगली टेढ़ी करनी पड़ती है।

इनके साथ भी कुछ ऐसा ही करना होगा। आप यह काम अब मुझ पर छोड़ दीजिये। उसी रात बुआ और फूफा जी छत पर थे। तभी उनका लड़का सोनू चिल्लाता हुआ उनके पास गया और बोला की मैंने अभी एक चुड़ैल को देखा है।

तभी एक चुड़ैल वहाँ आ गयी और बुआ और फूफा जी को बोली की तुम में से कौन पहले मेरा भोजन बनना चाहेगा। चुड़ैल को देखकर वह बहुत डर गए और उस घर से भाग गए। उनके जाने के बाद सीमा ने अपना चुड़ैल का मुखौटा उतारा।

बुआ के परिवार के जाने के बाद सबने चैन की सास ली। सीमा की सास ने सीमा से कहा की तू तो बड़ी अच्छी चुड़ैल बनती है। यह कहकर सब हॅसने लगे।

Moral of the Story

सीख: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की हमें किसी भी रिश्ते का ग़लत फायदा नहीं उठाना चाहिए। जिस तरह बुआ के परिवार ने अपनी रिश्तेदारी का ग़लत फायदा उठाया और दूसरों को परेशान किया।

7. Moral Stories in Hindi for Kids- सोने का अंडा

Moral Stories in Hindi for Kids
Moral Stories in Hindi for Kids

बहुत पहले की बात है एक गांव में अली नाम का एक व्यक्ति रहता था। उसके माँ बाप बचपन में ही गुजर चुके थे। वह खेतों में काम करके अपना गुजारा बड़ी मुश्किल से करता था। उसके पास एक मुर्गी थी। जो उसको रोज़ एक अंडा देती थी।

जब उसके पास कभी खाने के लिए कुछ नहीं होता तो वह रात को अपनी मुर्गी का अंडा खा कर ही सो जाता था। उसके पड़ोस में एक बासा नाम का एक व्यक्ति रहता था। जो की सही व्यक्ति नहीं था।

जब उसने देखा की अली अपना गुजारा सही से कर रहा है तो उसने एक दिन अली की मुर्गी चुरा ली। जब अली घर पर नहीं था। इसके बाद बासा मुर्गी को मार कर पका कर खा गया। जब अली घर आया और उसने घर पर मुर्गी को नहीं देखा तो इधर उधर अपनी मुर्गी को ढूंढने लगा।

उसने मुर्गी के कुछ पंख बासा के घर के बाहर देखे। उसने बासा से बात की तो बासा ने कहा की उसकी बिल्ली एक मुर्गी को पकड़ कर लायी थी। मैंने उसको पका कर खा लिया। मुझे क्या पता था वह तुम्हारी मुर्गी है।

अली ने बासा से कहा की वह इसकी शिकायत न्यायाधिकारी से करेगा। यह बात सुनकर बासा ने मुर्गी की जगह अली को एक छोटा बत्तख दिया। अली ने उस बत्तख को पाला जिससे कुछ दिनों बाद वह बत्तख बड़ा हो गया और अंडा देने लगा।

Best Top 10 Short Stories for Kids in Hindi | बच्चों की कहानियाँ

एक रात को जब बहुत बारिश आ रही थी। एक साधू भीगता हुआ रहने की जगह मांगने के लिए बासा के घर पहुंचा। लेकिन बासा ने उसको मना कर दिया। इसके बाद वह अली के घर गया। अली ने उसको रहने के लिए जगह दी और खाना भी खिलाया।

अगली सुबह वह अली के घर से जाने लगा लेकिन जाते हुए उसने अली के बत्तख के सिर पर हाथ फेरा। इसके बाद जब बत्तख ने अंडा दिया तो वह सोने का था। अली यह देखकर बहुत खुश हुआ।

अब बतख़ जब भी अंडा देता तो वह सोने का होता था। सोने के अंडे को बेचकर अली की सारी गरीबी दूर हो गयी। लेकिन फिर भी वह साधारण जिंदगी ही जीता था। एक दिन बासा ने बत्तख को सोने का अंडा देते हुए देख लिया और वह न्यायाधिकारी के पास गया।

वह न्यायाधिकारी से बोला की अली ने कल मेरा बतख चुरा लिया है। जब न्याय अधिकारी ने अली से पूछा तो उसने सारी बात बताई की किस तरह बासा ने ही उसको बत्तख दिया था। न्यायाधिकारी ने कहा की मै कल इसका फैसला करूँगा की बत्तख किसको मिलेगा।

बत्तख ने रोज़ की तरह न्यायाधिकारी के पास भी सोने का अंडा दिया। अगले दिन न्यायाधिकारी ने दोनों को सामान्य अंडा दिखाया और कहा की यह कल तुम्हारे बत्तख ने दिया है। अलग पूछने पर अली ने न्यायाधिकारी को सच बताया की उसकी बतख सोने का अंडा देती थी।

जबकि बासा ने कहा की उसकी बत्तख सामान्य अंडा देती है। न्यायाधिकारी ने एक नया बतख लेकर बासा को दे दिया। और अली को सोने का अंडा देने वाली बतख दी। अली दोबारा सोने का अंडा देने वाली बत्तख पा कर खुश हुआ।

Moral of the Story

सीख: हमें कभी भी लालच नहीं करना चाहिए और दूसरों को देखकर ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए।

8. Short Moral Stories in Hindi – चतुर सियार

short moral stories in hindi for class 1
short moral stories in hindi for class 1

एक बार की बात है एक गांव में एक बैल रहता था। जिसको घूमना बहुत पसंद था। वह घूमता घूमता जंगल में जा पहुंचा और आते समय गांव का रास्ता भूल गया। वह चलता हुआ एक तालाब के पास पहुंचा।

जहाँ पर उसने पानी पिया और वहाँ की हरी हरी घास खायी। जिसको खाकर वह बहुत खुश हुआ और ऊपर मुँह करके चिल्लाने लगा। उसी समय जंगल का राजा शेर तालाब की ओर पानी पिने जा रहा था।

जब शेर ने बैल की भयानक आवाज़ सुनी तो उसने सोचा जरूर जंगल में कोई खतरनाक जानवर आ गया है। इसलिए शेर बिना पानी पिए ही अपनी गुफा की तरफ भागने लगा। शेर को इस तरह डर कर भागते हुए 2 सियार ने देख लिया।

Bedtime Stories in Hindi for Kids | सबसे अच्छी बेडटाइम स्टोरीज़ हिंदी में

वह शेर के मंत्री बनना चाहते थे। उनने सोचा यही सही समय है शेर का भरोसा जितने का। दोनों सियार शेर की गुफा में गए और बोले हमने आपको डर कर गुफा की ओर आते हुए देखा था। आप जिस आवाज़ से डर रहे थे वह एक बैल की थी।

यदि आप चाहे तो हम उसको लेकर आपके पास आ सकते है। शेर की आज्ञा से दोनों बैल को अपने साथ लेकर आ गए और शेर से मिलाया। कुछ समय बाद शेर और बैल बहुत ही अच्छे मित्र बन गए।

शेर ने बैल को अपना सलाहकार रख लिया। यह बात जानकर दोनों सियार उनकी दोस्ती से जलने लगे क्योकि उनने जो मंत्री बनने का सोचा था वह भी नहीं हुआ। दोनों सियार ने तरकीब निकाली और शेर के पास गए।

Pyasa Kauwa Ki Kahani Hindi Mein | प्यासा कौवा की कहानी हिंदी में

वह शेर से बोले बैल आपसे केवल मित्रता का दिखावा करता है। लेकिन हमने उसके मुँह से सुना है वह आपको अपने दोनों बड़े सींगो से मारकर जंगल का राजा बनना चाहता है। पहले तो शेर ने विश्वास नहीं किया लेकिन उसको ऐसा लगने लगा।

दोनों सियार इसके बाद बैल के पास गए। वह बैल से बोले शेर तुमसे केवल मित्रता का दिखावा करता है। मौका मिलने पर वह तुमको मार कर खा जायेगा। बैल को यह जानकर बहुत गुस्सा आया और वह शेर से मिलने के लिए जाने लगा।

सियार पहले ही शेर के पास जाकर बोले की बैल आपको मारने के लिए आ रहा है। बैल को गुस्से में आता देख शेर ने सियार की बात सच समझी और बैल पर हमला कर दिया। बैल ने भी शेर पर हमला किया और दोनों आपस में लड़ने लगे। अंत में शेर ने बैल को मार दिया और दोनों सियारों को अपना मंत्री बना लिया।

Moral of the Story

सीख: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की हमें कभी भी दूसरों के कहने पर अपनी मित्रता पर शक नहीं करना चाहिए। अच्छे मित्र बड़ी मुश्किल से मिलते है।

9. Moral Stories in Hindi – चींटी और कबूतर की कहानी

Moral Stories in Hindi

एक बार की बात है। एक जंगल में एक पेड़ पर चींटी नीचे उतर रही थी तभी वह पेड़ से नीचे सीधे फिसल कर तालाब में गिर गई। उसे चींटी को गिरते हुए उस पेड़ पर रहने वाले कबूतर ने देख लिया। चींटी तालाब में गिरने के बाद बचने के लिए बहुत हाथ पैर मारने लगी। कबूतर ने चींटी की मदद करने के लिए पेड़ पर से एक पत्ता तोड़कर पानी में फेंक दिया।

चींटी उस पत्ते पर चढ़कर आराम से तैरती हुई किनारे तक आ गई। उसने कबूतर का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इसी तरह समय बितता गया और एक दिन उस जंगल में पक्षियों को पकड़ने वाला एक शिकारी आया। शिकारी ने पेड़ पर बैठे उस कबूतर को देख लिया। उसने कबूतर को पकड़ने के लिए जमीन पर कुछ दाने फेंके और दानों के ऊपर अपना जाल बिछा दिया।

शिकारी को ऐसा करते हुए चींटी ने उसे देख लिया। जैसे ही कबूतर दाना खाने के लिए पेड़ से नीचे उतरा चींटी ने जल्दी से जाकर शिकारी के पैर पर जोर से काट लिया। चींटी के काटने से शिकारी जोर से चिल्लाया। शिकारी के चिल्लाने की आवाज सुनकर कबूतर सतर्क हो गया और वह दूसरी दिशा में उड़ गया। इस तरह चींटी ने कबूतर की जान शिकारी से बचा ली।

Moral of the Story:

इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि कर भला तो हो भला।

Moral Stories in Hindi for Class 5

10. रसगुल्ले की जड़ | Tenali rama story in hindi

11. बेटी बेटो से कम नहीं | Moral stories for childrens in hindi

12. बूढी औरत और कौआ | Hindi story for class 2

13. लालची बहू | New moral stories in hindi

14. शेर और बन्दर की दुश्मनी | Moral stories in hindi for class 5

15. दो दोस्त | Moral stories in hindi new

16. फूटा घड़ा | Moral stories in Hindi to write

17. बदसूरत बहु | Moral stories in Hindi for students

18. गधे की चतुराई | Hindi Story with Moral For Class 5

19. ईमानदारी का इनाम | Good moral stories in hindi

Moral Stories in Hindi for Class 3

20. होशियार कौआ | Moral stories in hindi with moral

21. चालक मछली | Moral stories in Hindi very short

22. रमन की चतुराई कहानी हिंदी में | Raman’s cleverness story in hindi

23. चालाक मिस्त्री की कहानी हिंदी में | Clever mason moral story in hindi

24. लालची औरत की कहानी हिंदी में | Greedy woman moral story in hindi

25. आलसी बेटा | Moral stories in hindi short

26. Cat justice moral story in hindi for class 3| बिल्ली का न्याय

Short Moral Stories in Hindi for Class 1

27. Moral story in hindi for class 5 | बन्दर का कलेजा

28. तीन मछलियाँ नैतिक कहानी हिंदी में | Three fish moral story hindi mein

29. ढोल की पोल कहानी हिंदी में | new moral story in hindi

30. कौए और उल्लू नैतिक कहानी हिंदी में | Moral story in hindi

31. ख़रगोश की चतुराई कहानी हिंदी में | Rabbit cleverness moral story in hindi

32. Miser merchant short stories in hindi | कंजूस सेठ

33. तीन भाई और पत्थर का घर | Three brothers and stone house

Moral Stories in Hindi for Class 9

34. चालाक बकरी | Clever goat short story in hindi

35. लालची मिठाई वाला पचतंत्र कहानी | Greedy Sweet seller panchatantra Story

36. किसान का होशियार बेटा | Clever son of farmer panchatantra story

37. चार ब्राह्मण पचतंत्र कहानी हिंदी में | Four Brahmin panchatantra story in hindi

38. बीरबल का न्याय कहानी हिंदी में। Justice Story of Birbal in Hindi

39. स्वर्ग की यात्रा | Journey to heaven akbar birbal story

40. फांसी से वापसी | Return from the gallows story in hindi

41. रक्षक कहानी हिंदी में | Saviour akbar birbal story in hindi

Moral Stories in Hindi for Class 8

42. One kilo flesh Akbar birbal story in Hindi | एक किलो माँस

43. कटहल का पेड़ कहानी हिंदी में | Jackfruit tree akbar birbal story in hindi

44. इनाम अकबर बीरबल कहानी हिंदी में | Reward akbar birbal story in hindi

45. बीरबल की खिचड़ी कहानी हिंदी में | Birbal khichdi story in hindi

46. भविषयवाणी | Moral stories in Hindi for class 8

47. चोटी वाला जिन्न की कहानी हिंदी में | Choti wala jinn moral story in hindi

Moral Stories in Hindi for Class 7

48. किसान की होशियार बेटी की कहानी हिंदी में | Farmer’s clever daughter story in Hindi

49. जादुई गुफ़ा की कहानी हिंदी में | Magical cave moral story in hindi

50. टीचर बहु | Moral stories in Hindi for class 7

51. होशियार मुखिया की कहानी हिंदी में | Clever village chief moral story in hindi

52. मूछों वाली लड़की की कहानी हिंदी में | Mustache girl moral story in hindi

53. मीठी दलिया कहानी हिंदी में | Sweet porridge moral story in hindi

54. सोने की बारिश हिंदी की कहानी | Gold rain moral story in hindi

Moral Stories in Hindi for Class 10

55. बुद्धिमान चायवाले की कहानी हिंदी में | Intelligent tea seller moral story in hindi

56. अन्न का अपमान | Moral stories in hindi for class 10

57. आलसी गधे की कहानी हिंदी में | Lazy donkey moral story in hindi

58. चार भाइयों की कहानी | Four brothers moral story in hindi

59. लालची गोलगप्पे वाला शिक्षाप्रद कहानी हिंदी में | Lalchi Golgappe wala moral story in hindi

60. अलीबाबा और चालीस चोर की हिंदी कहानी | Alibaba aur 40 chor hindi story

61. पैतृक धन | Tenali raman short story

FAQs on Moral Stories in Hindi

कहानियां कितने प्रकार की होती हैं?

कहानियाँ बहुत प्रकार की होती है कुछ कहानी आपको moral education देती है, कुछ funny stories होती है, कुछ डरावनी कहानी होती है, कुछ Motivational Stories, Inspirational Stories और कुछ Ancient time stories होती है जैसे अकबर बीरबल की कहानी आदि।

कहानी का नैतिक पाठ क्या है?

कहानी का नैतिक पाठ वह होता है जो आपको moral stories in Hindi पढ़ने के बाद मिलता है। इसमें कुछ न कुछ शिक्षा छुपी होती है। जिसको अपनाकर आप एक अच्छे इंसान बनते है।

नैतिक कहानी से हम क्या सीखते हैं?

नैतिक कहानी से हम नैतिक शिक्षा सीखते है।

आपको Moral Stories in Hindi में क्या सबसे अच्छा लगता है ?

हमको Moral Stories in Hindi में moral of the story सबसे अच्छा लगता है।

नैतिक कहानियों को पढ़ने का सबसे सही समय कौनसा होता है ?

नैतिक कहानियों को पढ़ने का सबसे सही समय रात को सोने से पहले का होता है।

Final Words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी Moral Stories in Hindi for Kids पढ़ कर जरूर मज़ा आया होगा। यह Short Moral Stories in Hindi सभी क्लास के childrens जैसे Class 5, Class 7, Class 10, Class 9, Class 8, Class 3 और Class 1 को ही नहीं बल्कि बड़े लोगों को भी पढ़ने में अच्छी लगी होगी और सबका मनोरंजन भी किया होगा।

यह Moral Stories in Hindi सभी को बचपन की याद दिलाती है। हम बच्चों के लिए ऐसी ही नई नैतिक कहानियाँ यहाँ पर डालते रहेंगे। यदि आपको हमारी नैतिक कहानियाँ पसंद आयी हो तो आप हमकों इसके बारे में नीचे comment भी कर सकते है और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है।

Read also:

Lion and Mouse Story in Hindi Written with Moral | शेर और चूहे की कहानी हिंदी में

खर्चीली सास | Moral stories in hindi for class 6

Adventure Story in Hindi | सिंदबाद की साहसिक समुंद्री यात्रा

Ichchadhari Nagin Ki Kahani | इच्छाधारी नागिन की कहानी

Jaise Ko Taisa Story in Hindi | जैसे को तैसा हिंदी कहानी

30 Best Hindi Kahani | हिंदी कहानी बच्चों के लिए

4.8/5 - (181 votes)
Spread the love

163 thoughts on “60+ Best Moral Stories in Hindi for Kids 2024 | नैतिक हिंदी कहानियाँ बच्चों के लिए”

  1. बहुत ही अच्छी कहानियां है। आप ऐसे ही नैतिक कहानियाँ लिखते रहे।

    Reply
  2. मैं भी ब्लॉगिंग सीख रहा हूं । plz आपकी support की जरूरत है।

    Reply
  3. आपका ये स्टोरी सीरीज बहुत ही अछि है,जिससे हमे एक वैल्यूबल सिख मिलती है

    Reply
  4. बहुत ही मजेदार कहानियां है सर. जो ज्ञानवर्धक होने के साथ मनोरंजन भी कराती है. सच में आपकी कहानी बहुत अच्छी है. दिल छू गयी आपकी कहानी.

    Reply
  5. आपकी कहानियां बहुत रोचक हैं साथ ही अच्छी शिक्षा प्रदान करती हैं।

    Reply
  6. Thank you for telling us these amazing story.
    Har story ka name padhkar us story ko padhe bina nhi raha jata.

    Amazing and interesting stories are urs.
    Again thank you so much.

    Reply
  7. हेलो सर मुझे आपका पोस्ट काफी अच्छा लगा आपने इस पोस्ट के माध्यम से बहुत अच्छी जानकारियां दी हैं मैं आशा करता हूं कि आप और भी जानकारियां लेटेस्ट लेटेस्ट अपने वेबसाइट पर पोस्ट करेंगे

    Reply
  8. बहुत ही अच्छी नैतिक कहनिया है, ऐसे कहानिया शेयर करने के लिए धन्यवाद

    Reply
  9. Pingback: Google
  10. these stories are very nice. they made my work more easy as i use it for bed time stories for my little brother. even he really liked it and learned morals.

    Reply
  11. आपका लेख बहुत अच्छा लगा अद्भुत और रोचक कहानियाँ हैं।

    Reply
  12. really, your moral stories is super. I am blogger, now i shell try to write this type stories.
    thanks sir, again i want to say your stories is superb.

    Reply
  13. Very Nice बहुत ही अच्छी कहानियां है। आप ऐसे ही नैतिक कहानियाँ लिखते रहे।

    Reply
  14. Pingback: Pawan
  15. वाकई आपकी कहानियां बहुत अच्छी है और प्रेरणादायक भी है| हम ऐसी कहानिया पोस्ट करने के लिए आपका धन्यवाद करते हैं |

    Reply
  16. बहुत ही शानदार कहानियाँ है, पढ़ने में बहुत आनंद मिला है

    Reply
  17. Pingback: Neha
  18. Pingback: amit
  19. Pingback: Kavita
  20. Pingback: Praveen
    • Anurag aap in story ko youtube par animation karke daal sakte hai lekin aapko video ke description par hamari website ka link dena hoga..

      Reply
  21. Sir aapki kahani vakai bahut achchi hai.
    Aur in kahani ko padhkar mai bahut khus hua hu kyoki mujhe bhi inse kuch nyi sikh mili hai.
    Aap aesi hi achhi achhi kahaniya late rahe aur hame sikh dete rhe.

    Reply
  22. Your kids’ moral stories are very good. Such wonderful stories provide knowledge for kids. Keep it up and my best wishes are with you.

    Reply
  23. आपकी कहानियां बहुत रोचक हैं साथ ही अच्छी शिक्षा प्रदान करती हैं।धन्यवाद आपका कि आपने बहुत अच्छी कहानियाँ हम सब के साथ साझा कि ।

    Reply
  24. Hello sir,
    kya main apki story ko apne youtube channel me use Kar skati hu. agar description me main apke website ka link daal du .
    please reply thanks

    Reply
    • Ha Khushboo aap hamari story ko aapke youtube channel par use kar sakti hai, lekin aapko clearly hamari site ka link dekar credit dena hoga. Hamari moral stories in hindi ko isi tarah padhte rahiye. Thank you

      Reply
  25. such a great collections of great stories ….mujhe bahut pasnd aai ye kahaniyan keep writing the good stories. thanks for this post.

    Reply
  26. such a great collections of great stories ….mujhe bahut pasnd aai ye kahaniyan keep writing the good stories. thanks for this post.

    Reply

Leave a comment