Home Remedies for Loose Motion in Hindi | लूज़ मोशन को ठीक करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for loose motion in Hindi
Home remedies for loose motion in Hindi

Home Remedies for Loose Motion in Hindi

Home remedies for loose motion in Hindi : डायरिया जिसको हिंदी में दस्त या लूज़ मोशन  बोलते है। इसके बारे में तो आप सबको पता होगा। इसका सामना आपने कभी न कभी किया होगा। शुरू में जब आपको २ से ३ घंटे में १ बार टॉयलेट जाना होता है तो तब तक तो ठीक है। लेकिन कुछ समय के बाद यदि आप इसका सही से कुछ समाधान या फिर दवाई का इंतजाम नहीं करते तो यह यह स्थिति बढ़ जाती है और आपको १ घंटे में २ से ३ बार तक भी जाना पड़ जाता है।

इसलिए आपको जैसे ही पता चले की आपको डायरिया या लूज़ मोशन की शिकायत हो चुकी है तो तुरंत आपको उन उपायों को अपनाना चाहिए जिसको हम आपके साथ आगे की पोस्ट में साझा करेंगे।

Loose Motion Reason in Hindi

डायरिया आपको बहुत से कारणों के कारण हो सकता है और गर्मियों के मौसम में और बरसात के मौसम में तो अक्सर यह बहुत से लोगों को हो जाता है। लूज़ मोशन होने का मुख्य कारण रोटा नाम का वायरस है। यह वायरस डायरिया होने के लिए जिम्मेदार होता है।

यदि आप कुछ ऐसा खाना खा लेते है जिसके कारण आपका पेट ख़राब हो जाये तब आपको लूज़ मोशन हो सकता है इसलिए आपको शादियों  में जाकर ज़्यादा नहीं खाना चाहिए नहीं तो इससे आपका पेट ख़राब हो सकता है और आपको डायरिया होने का चांस रहता है।

बरसात के मौसम में अक्सर सप्लाई का पानी ज्यादा साफ़ नहीं आता या फिर पानी अगर आपको गंदा लगता है तो आपको इसको उबालकर पीना चाहिए। साफ़ पानी न पीने से भी आपको डायरिया हो सकता है।

आपको अपने आस पास रहने की जगह को भी साफ़ करके रखना चाहिए इससे भी डायरिया फैलने का खतरा रहता है। 

लूज़ मोशन में आपको पेट में दर्द होने लग जाता है। शरीर से दस्त के कारण बहुत सा पानी निकल जाता है। यह स्थिति ज्यादा होने पर आपको बहुत कमजोरी का अनुभव होता है और खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। कभी कभी तो दस्त के साथ ख़ून भी आता है। इसलिए आपको दस्त होने पर तुरंत इसका इलाज करने पर ध्यान देना चाहिए अगर स्थिति आपके काबू से बाहर चली जाये तो आपको तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए।

लेकिन शुरू शुरू में आप अपने घरेलु नुस्खों की मदद से भी इस पर आसानी से काबू पा सकते है।

Loose motion Ki Dawa | लूज़ मोशन को ठीक करने के घरेलु नुस्ख़े

  • सबसे प्रसिद्ध घरेलु इलाज में ओआर एस (ORS) घोल का नाम सबसे पहले आता है। ORS घोल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले १ गिलास पानी को अच्छे से उबाल लेना है और इसको ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। कुछ देर बाद जब यह ठंडा हो जाये तब आपको इसमें १ निम्बू निचोड़कर डालना है। इसके साथ में आपको आधा चम्मच से थोड़ा कम नमक डाल सकते है नमक की जगह अगर सेंधा नमक हो तो वह और अच्छा है। आप इसमें स्वाद के लिए 1 चम्मच चीनी भी मिला सकते है।
  • आपको हर 1 घंटे में इसको लेना है इससे आपके शरीर में जो दस्त के कारण पानी की कमी हो गयी थी वह दूर हो जाएगी। आपको इसको बहुत ज्यादा बनाकर नहीं रख देना जिससे आप बाद में जरुरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सके। आपको बार बार जब भी पीना हो ताज़ा ही बनाना है। बनाकर रख देने से इसमें बैक्टीरिया हो सकते है। यह बहुत ही अच्छा है इसके करने से ही आपके दस्त बंद हो जायेंगे और आप डायरिया से मुक्त हो जायेंगे।
  • आप लूज़ मोशन होने पर इसके अलावा अदरक का भी सेवन कर सकते है। अदरक में कुछ ऐसे गुण होते है जिससे आपकी पाचन क्षमता बढ़ती है। लूज़ मोशन होने पर आपकी पाचन क्षमता कमजोर पड़ जाती है। डायरिया होने पर आपको इसको दिन में २ से ३ बार सेवन करना चाहिए। और खाने से पहले भी आप इसका सेवन कर सकते है जिससे आपका खाना पूरी तरह से पच जाये।
  • आप डायरिया होने पर अपने शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी का भी सेवन कर सकते है। आपको दिन में बार बार नारियल के पानी को पीना है। नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होता है जो आपके शरीर के लिए दस्त में बहुत अच्छा होता है।
  • आप लूज़ मोशन में निम्बू पानी बनाकर भी पी सकते है। निम्बू पानी न केवल आपके शरीर में दस्त के कारण होने वाली पानी की कमी को दूर करता है बल्कि ऑव के कारण होने वाले दस्त को भी निम्बू का पानी सही करता है।

Loose motion me Kya nahi khana chahiye:

आपको दस्त में कुछ खाने का पूरी तरह से परहेज करना चाहिए क्योकि उनका सेवन आपके लूज़ मोशन की समस्या को और भी बढ़ा सकती है। जिस तरह आपको डायरिया की समस्या में दूध या फिर दूध से बनी किसी भी चीज़ का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि दूध पचने में बहुत भारी होता है और आपका पाचनतंत्र पहले से ही इसमें कमजोर हो चुका होता है।

  • आपको लूज़ मोशन में चाय और कॉफी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। यह आपके पेट के लिए दस्त में बहुत ख़राब प्रभाव डालती है। आपको कुछ भी ऐसा नहीं खाना है जो पचने में भारी हो।
  • आपको डायरिया होने पर अपने शरीर को थोड़ा आराम देना है। बार बार टॉयलेट जाकर आप वैसे ही थक चुके होते है ऐसे में अगर आप काम पर जाते है या फिर बच्चों को स्कूल में भेजते है तो उनके लिए यह सही नहीं होगा।
  • एक तो आप इस समस्या से पुरे समय वैसे ही परेशान रहेंगे तो आप कुछ भी काम न तो कर पाएंगे और न ही आपका किसी काम में मन लगेगा। इसलिए अच्छा यह है आपको चाहे थोड़े ही दस्त क्यों न लगे हो आपको छुट्टी लेकर घर पर आराम करना चाहिए।
  • यह आपके लूज़ मोशन को ठीक होने में मदद करेगा। आप इसमें बहुत हल्का खाना जैसे की दलिया या फिर खिचड़ी बना कर खा सकते है यह पचने में हल्का होता है आपके पेट के लिए भी अच्छा रहेगा।
  • हमने आपको जो भी बाते बताई अगर आप इनका सही से पालन करते है तो आपको जल्द से लूज़ मोशन से छुटकारा मिल जायेगा। लेकिन फिर भी किसी कारण से आपको दस्त से आराम नहीं मिल पा रहा है तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • आपको छोटे बच्चों के लूज़ मोशन के मामले में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए और तुरंत इसका इलाज कर देना चाहिए या डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
Home Remedies for Loose Motion in Hindi

Final Words:

हम उम्मीद करते है डायरिया या लूज़ मोशन को ठीक करने की(Home remedies for loose motion in Hindi) जो भी जानकारी हमने आपको दी है वह आपको पसंद आयी होगी।

Best Arthritis Treatment in Hindi | गठिया का इलाज हिंदी में

Pimple Treatment at Home in Hindi | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

8 BP Low Symptoms in Hindi | कम ब्लड प्रेशर के लक्षण

10 Teeth Pain Relief Home Remedy in Hindi | दाँत के दर्द की दवा

5/5 - (7 votes)
Spread the love